History of 13 February (13 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)
- By Krishna --
- Sunday, 12 Feb, 2023

History of 13 February
History of 13 February- आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।
1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1668 - लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 - मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1795 - अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।
1856 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 - स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
1911 - प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
1916 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
1920 - स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1931 - नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1945 - हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।
1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1968 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
1974 - नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया।
1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी।
2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत।
2003 - प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।
2008 - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
2014 - अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का निधन।
2015 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।
यह भी पढ़ें:
History of 12 February (12 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाये)
यह भी पढ़ें: