aaj ka itihas

History of 09 August 2023 (09 अगस्त, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas1

History of 09 August 2023

History of 09 August  : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1173- दुनिया के सात अजूबों में से एक इटली के पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।

1483- वेटिकन का सिस्टिन चैपल प्रार्थना के लिए खुला।

1788- गुलाम कादिर ने दिल्ली के सुलतान शाह आलम द्वितीय की आंख में अपना खंजर घोंपकर उसे अंधा कर दिया।

1830- लुई फिलिप फ्रांस के राजा बने।

1831- अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892- थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1910- अल्वा फिशर ने बिजली से चलने वाली वाशिंग मशीन का पेटेंट हासिल किया।

1916- कैलिफ़ोर्निया में लस्सेन ज्वालामुखीय राष्ट्रीय उद्यान स्थापित किया गया।

1925- क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने ट्रेन के डिब्बे में लोहे की तिज़ोरी को तोड़कर चार हज़ार रुपये लेकर फरार हो गए। यह घटना काकोरी षड्यंत्र के नाम से प्रसिद्ध है।

1942- मुंबई में भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए।

1942- स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।

1942- अहमद कवाम तीसरी बार ईरान के प्रधानमंत्री बने।

1945- अमेरिका ने फैट नाम का दूसरा परमाणु बम जापान के नागासाकी शहर पर गिराया।

1945- मंगोलिया ने जापान से युद्ध की घोषणा की।

1974- राष्ट्रपति निक्सन के इस्तीफे पर उपराष्ट्रपति गेराल्ड फोर्ड अमेरिका के 38 वें राष्ट्रपति बने।

1989- तोशिकी कैफु जापान के प्रधानमंत्री बने।

1999- रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2000- जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।

2005- नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

2006- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।

2008- भारतीय प्रतिनिधिमण्डल के समर्थन से मलेशिया के सांस्कृतिक मंत्री और सांसद मोहम्मद शफी अरदाल को राष्ट्रकुल संसदीय संघ (सीपीए) का नया अध्यक्ष चुना गया है।

2010- बंगाल ने पंजाब को हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली।

2012- भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2016- अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन।

यह भी पढ़ें:

History of 08 August 2023 (08 अगस्त, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये

यह भी पढ़ें:

History of 07 August 2023 (07 अगस्त, 2023 की ऐतिहासिक घटनाये