aaj ka itihas

History of 08 April 2025 (08 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas3

History of 08 April 2025

History of 08 April: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1341 : इतालवी विद्वान और कवि फ्रांसेस्को पेट्रार्क को रोम में एक समारोह में "कवि" की उपाधि दी गई।

1801 : रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में हुई हिंसा में 128 यहूदियों की मौत।

 

1820 : दुनिया की सबसे मशहूर मूर्तियों में से एक वीनस डि मेलो की खोज मिलोस द्वीप पर एक यूनानी किसान योर्गोस केंट्रोटस ने की थी।

1831 : प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड पहुंचे।

1832 : चार्ल्स डार्विन रियो डी जनेरियो से यात्रा शुरू की।

1857 : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फांसी दी गई।

1894 : भारत के राष्ट्रीय गीत बंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।

1924: शास्त्रीय संगीत गायक कुमार गंधर्व का जन्म हुआ।

1929 : क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश् वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।

1938 : संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का जन्म हुआ। अन्नान संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे।

1946 : संयुक्त राष्ट्र के पूर्ववर्ती संगठन लीग ऑफ नेशंस की आखिरी बैठक जिनेवा में हुई।

1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता।

1961 : ब्रिटिश जहाज दारा का फारस की खाड़ी में गिरने से 236 लोगों की मौत।

1964 : जेमिनी 1 को फ्लोरिडा के केप कैनेडी (अब कैनावेरल) से प्रक्षेपित किया गया।

1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।

1982 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म।

2005 : पोप जॉन पॉल द्वितीय का अंतिम संस्कार हुआ।

2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ग्रेट ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं।

2015 : भारतीय पत्रकार तथा मशहूर लेखक जयकांतन का निधन।

 

यह भी पढ़ें:

History of 06 April 2025 (06 अप्रैल, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 30 March 2025 (30 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 28 March 2025 (28 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 27 March 2025 (27 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये