aaj ka itihas

History of 07 June 2024 (07 जून , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 07 June 2024

History of  07 June : आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1539: चौसा के युद्ध में शेरशाह सूरी ने मुगल शासक हुमायूं को हराया।

1557 : इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की ।

1692: कैरिबियाई देश जमाइका के पोर्ट राॅयल में भूकंप से करीब तीन हजार लोगों की मौत।

1780 : लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत।

1801: पुर्तगाल और स्पेन ने बदाजोज़ की संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसके परिणामस्वरूप पुर्तगाल ने ओलिवेन्झा शहर को खो दिया।

1862: अमेरिका और ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए।

1892 : मिनियापोलिस में रिपब्लिकन सम्मेलन शुरू हुआ।

1893 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया ।

1898 : अमेरिका की सामाजिक लोकतंत्र पार्टी का पहला राष्ट्रीय सम्मेलन शिकागो में।

1939 : जार्ज षष्टम और एलिजाबेथ ब्रिटेन के पहले राजा-रानी बने, जिन्होंने अमेरिका का दौरा किया।

1948 : वामपंथियों ने पूरी तरह से चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा कर लिया।

1954 : कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग ने आत्महत्या की।

1967-:छह दिवसीय युद्ध के दौरान, इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे।

1971 : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की।

1974 : भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म।

1975: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल का इसका प्रतीक चिन्ह बनाया गया ।

1975 : पहले विश्व कप का पहला मैच भारत-इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉडर्स स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारत की हार हुई।

1979 : भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर-एक का सोवियत संघ के बीयर्स लेक से प्रक्षेपण।

1995 : अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने।

1997 : महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने।

2000 : एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया।

2001: ब्रिटेन में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी ने भारी बहुमत से जीत हासिल किया।

2004 – इस्रायली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियाँ हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

2006 : नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया।

2006 : जोर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया । वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था।

2006 : एंथ्रेक्स चेतावनी की वजह से ब्रिटिश संसद अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

2013 : चीन के शियामेन में एक बस में आग लगने से 42 लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल।

2014 : रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता।

2017: म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 112 लोगों की मौत ।

यह भी पढ़ें:

History of 06 June 2024 (06 जून , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 05 June 2024 (05 जून , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 04 June 2024 (04 जून , 2024 की ऐतिहासिक घटनाये