aaj ka itihas

History of 05 October 2024 (05 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 05 October 2024

History of 05 October: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1524: भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध वीरांगना रानी दुर्गावती का जन्म।

1676: ईस्ट इंडिया कंपनी को इंग्लैंड के राजा से मुंबई में भारतीय मुद्रा ढालने का अधिकार मिला।

1796: स्पेन ने इंग्लैंड पर युद्ध की घोषणा की।

1805: ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।

1864: कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत हुई।

1910: पुर्तगाल में गणतंत्र की स्थापना हुई।

1915: बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1944: फ्रांस में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1946: पहले कान फिल्म समारोह का समापन।

1948: तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।

1962: जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।

1988: ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

1989: मीरा साहिब फातिमा बीवी उच्चतम न्यायालय की पहली महिला जज बनी।

1995: आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

1997: भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर ‘चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट’ का ख़िताब जीता।

1999: भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

2000: यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के ख़िलाफ़ विद्रोह।

2001: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चित काल के लिए बढ़ाया।

2004: पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2007: नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।

2008: केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ‘सेतु समुंद्रम परियोजना’ के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

2011: एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का 56 वर्ष की आयु में पैंक्रियाज कैंसर के कारण निधन हुआ।

2015: अमेरिका, जापान, एशिया तथा अमेरिका के 10 अन्य देशों ने ऐतिहासिक ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप व्यापार समझौते पर सहमति व्यक्त की।

2022: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार क्षेत्रों को अपने में मिलाने के लिए अंतिम कागजात पर हस्ताक्षर किया।

यह भी पढ़ें:

History of 04 October 2024 (04 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 03 October 2024 (03 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 02 October 2024 (02 अक्टूबर, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये