aaj ka itihas

History of 05 February 2025 (05 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas2

History of 05 February 2025

History of 05 February: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1630: सिख गुरु हर राय जी का जन्म।

1679: जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौता पर हस्ताक्षर किया।

1783: इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गए।

1870: फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।

1900: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पनामा नहर संधि हुई।

1916: हिंदी और संस्कृत के महान कवि जानकी बल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ।

1917: मैक्सिको का मौजूदा संविधान लागू हुआ।

1922: चौरी चौरा में थाने पर भीड़ के हमले में 22 पुलिसकर्मियों की मौत। इस घटना ने महात्मा गांधी के अहिंसा आंदोलन को कुछ समय के लिए पटरी से उतार दिया।

1924: रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसायण रायल ग्रीनविच से हुआ।

1937: चार्ली चैप्लिन के अभिनय से सजी पहली टॉकी 'मॉडर्न टाइम्स' को रिलीज किया गया।

1953: ब्रिटेन में चीनी और इससे बने उत्पादों के सीमित वितरण का नियम समाप्त।

1971: अपोलो 14 चांद की सतह पर उतरा। इस उड़ान के दौरान कई तरह की तकनीकी खराबियां आईं।

1976: अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ।

1985: पुर्तगाल के विश्वप्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जन्म। बहुत कम लोगों को पता है कि रोनाल्डो का पुरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो दोस सांतोस अवीरो है।

1990: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मेरठ में जन्म हुआ।

1994: सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।

2008: महर्षि महेश योगी का निधन। उन्हें भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक नेताओं में शुमार किया जाता है।

2020: यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।

यह भी पढ़ें:

History of 04 February 2025 (04 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 01 February 2025 (01 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 31 January 2025 (31 जनवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 29 January 2025 (29 जनवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये