aaj ka itihas
BREAKING
दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों में भारत को जगह नहीं; Forbes ने लिस्ट में इन देशों को किया शामिल, अमेरिका की RANK क्या? महाकुंभ भगदड़ पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार; जनहित याचिका पर CJI ने की ये टिप्पणी, संसद में भी विपक्ष का जबरदस्त हंगामा हरियाणा में एनकाउंटर, 2 इनामी बदमाश मारे गए; पुलिस के साथ ताबड़तोड़ गोलीबारी, 1-1 लाख का इनाम था, पुलिसवालों को भी गोलियां लगीं अमेरिका को उत्तर कोरिया की वार्निंग; 'दुष्ट' कहे जाने पर तानाशाह किम जोंग उन की तरफ से दी गई ये चेतावनी, जानिए क्या कहा गया गजब! चंडीगढ़ में पुलिस चौकी के पास बने शिव मंदिर में चोरी; रात में हाथ साफ कर चोर चलते बने, पुलिस को भनक ही नहीं लगी

History of 04 February 2025 (04 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

Itihas3

History of 04 February 2025

History of 04 February: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है

1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।

1797 : इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो मे विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से ज्यादा लोग मारे गए।

1847 : मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना।

1881 : लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक आया।

1920 : लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।

1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।

1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म ।

1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।

1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।

1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन।

1976 : ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप से 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।

1990 : केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।

1994 : अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।

1997 : इज़राइल की सेना के दो हेलीकॉप्टर उत्तरी इज़राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोगों की मौत हुई।

1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत

2001 : तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।

2003 : यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।

2004 : फेसबुक लांच। यह बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।

2006 : अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के परमाणु हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।

2014 : भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया।

2022: चीन में शीतकालीन ओलंपिक का आगाज़।

2023 : प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायिका वाणी जयराम का निधन। उन्हें “आधुनिक भारत की मीरा” कहा जाता है।

यह भी पढ़ें:

History of 01 February 2025 (01 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 31 January 2025 (31 जनवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 29 January 2025 (29 जनवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 16 January 2025 (16 जनवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये