History of 03 March (03 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये)
- By Habib --
- Thursday, 02 Mar, 2023

History of 03 March
History of 03 March- आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।
1575- भारतीय मुगल बादशाह अकबर ने बंगाली सेना को तुकरोई की लड़ाई में पराजित किया।
1716- राजा राव नंदलाल मंडलोई ने इंदौर शहर की स्थापना की थी।
1812- अमेरिकी कांग्रेस ने पहला विदेशी सहायता बिल पास किया था।
1845- फ्लोरिडा अमेरिका का 28वां राज्य बना था।
1857- चीन और फ्रांस-ब्रिटेन के बीच युद्ध हुआ था।
1923- टाइम पत्रिका का पहली बार प्रकाशन हुआ।
1938- सऊदी अरब में कच्चे तेल की खोज हुई थी।
1939- महात्मा गांधी जी ने 'सविनय अवज्ञा आन्दोलन' का प्रारम्भ किया।
1974- तुर्की एयरलाइंस का डीसी10 विमान पेरिस के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया विमान में सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई।
1983- सातवां गुटनिरपेक्ष सम्मेलन नयी दिल्ली में संपन्न हुआ।
1986- आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया अधिनियम लागू होने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ब्रिटेन से पूर्ण रूप से स्वतंत्र हुआ था।
2009- पाकिस्तान के लाहौर में मैच खेलने जा रही श्रीलंकाई क्रिकेट टीम की बस पर हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं।
2013- संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को 'विश्व वन्य जीवन दिवस' के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें:..
History of 02 March (02 मार्च की ऐतिहासिक घटनाये)
यह भी पढ़ें:..