History of 02 March 2025 (02 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
- By Habib --
- Saturday, 01 Mar, 2025

History of 02 March 2025
History of 02 March: आज का इतिहास – प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है
1498: पुर्तगाल का यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बीक द्वीप पहुंचा।
1776: अमेरिकियों ने बोस्टन में ब्रिटिश सैनिकों पर गोलीबारी करनी शुरू की।
1807: अमेरिकी कांग्रेस ने एक कानून पास कर देश में गुलामों के आयात पर रोक लगा दी। दास प्रथा की समाप्ति की दिशा में यह अहम कदम था।
1835: फर्डिनेंड ऑस्ट्रिया का सम्राट बना।
1852: पहले अमेरिकी प्रायोगिक भाप फायर इंजन का परीक्षण।
1901: दुनिया की पहली वायरलैस टेलीग्राफ कंपनी हवाई में खुली।
1919: अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवाद की पहली बैठक मास्को में।
1930: भीमराव आम्बेडकर द्वारा अछूतों के मन्दिर प्रवेश के लिए चलाया गया सत्याग्रह नासिक के कालाराम मन्दिर से शुरू।
1931: सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म, जिन्हें सुधारों की शुरूआत के लिए जाना जाता है।
1939: इतालवी कार्डिनल यूजेनियो पैसेली को पोप चुना गया।
1946: हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित।
1949: स्वतंत्रता सेनानी और देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजनी नायडू का लखनऊ में दिल का दौरा पड़ने से निधन।
1969: ब्रिटेन के सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। बताया गया कि विमान को 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता है।
1970: रोडेशिया के प्रधानमंत्री इयान स्मिथ ने ब्रिटिश साम्राज्य के साथ अपना अंतिम संपर्क समाप्त करते हुए देश को गणराज्य घोषित किया।
1991: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में देश के रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित कुल 19 लोगों की मौत।
2004: इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की, 500 से अधिक घायल।
2009: चुनाव आयोग ने 5 चरणों में 15वीं लोकसभा चुनाव की घोषणा की।
2014: रूसी संसद की मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।
2018: विश्व की अपनी प्रथम समुद्री यात्रा पर निकला भारतीय नौसेना का दूसरा समुद्री पोत आई एन एस वी तरिणी दक्षिण अफ्रीका के कैपटाउन बंदरगाह पहुंचा।
यह भी पढ़ें:
History of 01 March 2025 (01 01 मार्च, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
History of 27 February 2025 (27 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
History of 26 February 2025 (26 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये
History of 25 February 2025 (25 फरवरी, 2025 की ऐतिहासिक घटनाये