aaj ka itihas

History of 02 August, 2024 (02 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

Aaj-ka-Itihas

History of 02 August, 2024

History of 02 August: आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1763: मुर्शिदाबाद पर कब्जे के बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।

1790: अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई।

1831: नीदरलैंड की सेना ने दस दिन के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।

1858: ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट पारित किया, जिसके बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के हाथ में चला गया। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया।

1870: लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ।

1878: भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की रचना करने वाले पिंगली वेंकैया का जन्म।

1922: चीन में समुद्री तूफान से लगभग साठ हजार लोगों की मौत।

1944: तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।

1955: सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।।

1984: यूरोप की मानवाधिकार अदालत ने ब्रिटेन के एक नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया।

1987: विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती।

1990: इराक ने कुवैत पर हमला किया।

1990: इराक के एक लाख से ज्यादा सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ सुबह सवेरे कुवैत पर हमला करके उसपर कब्जा कर लिया। यह पहले खाड़ी युद्ध की वजह बना।

1999: ब्रह्मपुत्र मेल घैसल में अवध-असम एक्सप्रेस से आमने सामने टकराई। दोनो रेलगाड़ियां विपरीत दिशा से एक ही पटरी पर चल रही थीं।

1999: चीन ने लंबी दूरी (8000 किमी.) की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया।

2001: पाकिस्तान ने भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।

2010: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत।

2012 लंदन ओलंपिक में अमेरिकी तैयारक माइकल फेल्पस ने लगातार तीन गोल्ड जीते।

2013 एकाधिकार कानून के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूरो का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें:

History of 01 August, 2024 (01 अगस्त, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 31 July 2024 (31 जुलाई, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये

History of 30 July 2024 (30 जुलाई, 2024 की ऐतिहासिक घटनाये