Himachal Vehicle Fell in Ditch- हिमाचल में खाई में गिरी श्रद्धालुओं की गाड़ी, 4 की मौत, मणिमहेश यात्रा पर गए थे

हिमाचल में बहुत बड़ा हादसा; गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की गाड़ी, इतनों की भयावह मौत, मणिमहेश यात्रा पर गए थे, VIDEO देखिए

Himachal Vehicle Fell in Deep Ditch Manimahesh Yatra Video News

Himachal Vehicle Fell in Deep Ditch Manimahesh Yatra Video News

Himachal Vehicle Fell in Ditch: हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जहां इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कुछ श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी मिली है।

बताया जाता है कि, टाटा सूमो गाड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु सवार थे। मरने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं भी शामिल बताई जा रहीं हैं। मरने वाले पंजाब से संबन्धित भी बताए जा रहे हैं।

हादसे की जगह का वीडियो सामने आया

जानकारी के अनुसार, यह बड़ा हादसा बुधवार सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ। टाटा सूमो गाड़ी मणिमहेश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रही थी। लेकिन इसी बीच मणिमहेश यात्रा मार्ग पर माता भरमानी रोड के पास श्रद्धालुओं की गाड़ी अचानक एक बड़े हादसे का शिकार हो गई और गहरी खाई में जा गिरी।

शुरुवाती जानकारी में यह बताया जा रहा है कि, गाड़ी अचानक अनियंत्रित हुई इसके बाद खाई में पलट गई। फिलहाल, हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए राहत और बचाव का कार्य किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी थोड़ी देर में मौके पर पहुंच गई थी।

 

बता दें कि, हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मणिमहेश में भी मौसम खराब रहने और लैंडस्लाइड को लेकर अलर्ट जारी है। हाल ही में मणिमहेश में पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे।

पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन

हिमाचल से सबसे ज्यादा खबर वाहनों के खाई में गिरने की आती है। अक्सर सुनने को मिलता ही कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया। अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। दरअसल, हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में यहां रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं। जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है। पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं।