हिमाचल में रोंगटे खड़े कर देने वाली आफत: बारिश का कहर, भयानक बाढ़, सब कुछ तहस-नहस करता सैलाब, लैंडस्लाइड, मौत और कई लोग लापता, देखें तस्वीरें और वीडियोज

Himachal Pradesh Heavy Rainfall Damaged in Manikaran Valley
Himachal News : मानसून की भारी बारिश से कई मैदानी क्षेत्रों में तो आफत बरस ही रही है पर खासकर पहाड़ी क्षेत्रों का ज्यादा बुरा हाल है| पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश होती नहीं है कि यहां नाले-नदियों में उफान आ जाता है और फिर दिखता है सैलाब का कहर| इसके साथ ही बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं| जिसमें कई लोग मारे जाते हैं| फिलहाल, इस समय कुछ ऐसी ही दशा से हिमाचल गुजर रहा है|
बतादें कि, हिमाचल में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है| इसके साथ ही हिमाचल के कुल्लू जिले की मर्णिकर्ण घाटी में बारिश से भारी आफत देखने को मिल रही है| यहां नाले-नदियों में उफान है और बाढ़ के साथ सैलाब ने सबकुछ खुद में डुबो लिया है| तहस-नहस की स्थिति है| खासकर चोज गांव को भारी नुकसान पंहुचा है| बताया तो यह जा रहा है कि सैलाब में कई लोग लापता भी हो गए हैं|
.jpg)
.jpg)
फिलहाल, स्थानीय प्रशासन लोगों को सुरक्षित करने के लिए काम कर रहा है| राहत और बचाव टीमें मौके पर मौजूद रहकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करने में लगी हुईं हैं| लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है कि वह नाले-नदियों और बहते हुए तीव्र सैलाब से फौरन दूरी बना लें| आपको बतादें कि, हिमाचल मौसम विभाग ने भी ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है|
.jpg)
शिमला में लैंडस्लाइड में 1 की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान ...
इसके साथ ही एक बड़ी खबर शिमला जिले से है| यहां लैंडस्लाइड में 1 बच्ची की मौत हो गई है| बताया जा रहा है कि, शिमला के धाली में सड़क किनारे बच्ची सो रही थी| इतने में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटना हुई| जिसमें बच्ची की जान चली गई| इसके अलावा दो अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



