Manali Cloud Burst- हिमाचल में बादल फटने से तबाही; मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद, पानी के सैलाब के साथ पुल के ऊपर आ गए बड़े-बड़े पत्थर

हिमाचल में बादल फटने से तबाही; मनाली-लेह नेशनल हाईवे बंद, पानी के सैलाब के साथ पुल के ऊपर आ गए बड़े-बड़े पत्थर, मंजर देखिए

Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood Update

Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood

Manali Cloud Burst: मॉनसून के इस मौसम में हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश हो रही है। इस बीच बादल फटने, बाढ़ और लैंडस्लाइड से तबाही का हैरान कर देने वाला मंजर सामने आ रहा है। वहीं अब ऐसा ही मंजर मनाली में देखने को मिला है। दरअसल, बीती रात हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हुई।

इसी बीच मनाली में पलचान क्षेत्र के नजदीक अचानक बादल फट गया। जहां बादल फटने के बाद ब्यास नदी और अंजनी महादेव नाले में पानी के उफान के साथ भीषण बाढ़ आ गई। पानी के सैलाब का बवंडर ऐसा था कि पानी के बहाव में बड़े बड़े पत्थर तक बहते हुए देखे गए। साथ ही वो पत्थर बह कर मनाली-लेह नेशनल हाईवे- 003 पर बने पलचान पुल पर भी आ गए। सैलाब शांत होने के बाद अब चारो तरफ पत्थरों का अंबार लगा हुआ है।

मनाली-लेह नेशनल हाईवे पूरी तरह बंद

बादल फटने के बाद मनाली-लेह नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह से प्रभावित है। आवाजाही बंद कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि, मनाली लेह राष्ट्रीय नेशनल हाईवे (NH-003) धुंधी से पलचान तक बादल फटने के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बन्द है। इस कारण, सभी वाहनों को अटल टनल से वाया रोहतांग द्वारा मनाली भेजा जा रहा है।

 Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood

 

बादल फटने से नुकसान

बादल फटने से जहां रास्ते बाधित हो गए हैं और उन्हें नुकसान पहुंचा है तो वहीं यहां कुछ घरों और एक पावर प्रोजेक्ट को नुकसान पहुँचने की बात कही जा रही है। हालांकि, गनीमत यह है कि, बादल फटने के बाद इस तबाही के मंजर में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि, बादल फटने के बाद वहां आसपास मौजूद घरों के लोग बुरी तरह से दहशत में आ गए थे और वे घरों से बाहर निकल आए।  

फिलहाल, मनानी प्रशासन राहत कार्य में लगा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अभी आगे भी भारी बारिश की संभावना जताई है। हिमाचल में बारिश के चलते बाढ़ और लैंडस्लाइड से आम जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रहा है। हिमाचल प्रदेश के बुरे हालातों में जन जीवन मुश्किल में है।

मनाली में बादल फटने के बाद का मंजर देखिए

 Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood

 Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood

 Himachal Manali Cloud Burst Video Anjani Mahadev Naala Flood