Himachal Election Result 2022: शिमला हार बैठी BJP, हिमाचल में कांग्रेस की जीत का खाता खुला, देखें अब तक कितनी सीटों पर हार-जीत
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

शिमला हार बैठी BJP; हिमाचल में कांग्रेस की जीत का खाता खुला, देखें अब तक कितनी सीटों पर हार-जीत

Himachal Election Result 2022

Himachal Election Result 2022

Himachal Election Result 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव-2022 के नतीजों की जो तस्वीर अब तक सामने आई है| उसके मुताबिक, बीजेपी ने 4 सीटों (नूरपुर, मंडी,सुंदरनगर और पांवटा साहिब ) पर जीत दर्ज कर ली है| नूरपुर से बीजेपी उम्मीदवार रणबीर सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय महाजन को 18752 वोटों के अंतर से हराया है|

वहीं मंडी सीट से बीजेपी के अनिल शर्मा जीते हैं| शर्मा ने कांग्रेस उम्मीदवार चंपा ठाकुर को 10006 वोटों के अंतर से हराया है| इसी प्रकार सुंदरनगर सीट बीजेपी के उम्मीदवार राकेश कुमार ने कांग्रेस के सोहन लाल को 8125 वोटों के अंतर से हराया है| जबकि पांवटा साहिब से बीजेपी उम्मीदवार सुखराम की जीत हुई है|

कांग्रेस की भी जीत का खाता खुला

इसके अलावा कांग्रेस की भी जीत का खाता खुल गया है| कांग्रेस ने बीजेपी से शिमला की सीट छीन ली है| इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार हरीश जनार्था ने बीजेपी उम्मीदवार संजय सूद को 3037 वोटों के अंतर से करारी हार दी है|

कौन-कितनी सीटों पर आगे

इसके साथ ही अबतक सामने आए आंकड़ों में कांग्रेस बहुमत को पार करते हुए 39 सीटों पर आगे चल रही है| जबकि भाजपा 4 सीटों पर जीत दर्ज़ करने के साथ 21 सीटों पर आगे चल रही है। इस हिसाब से हिमाचल की सत्ता में बीजेपी के दोबारा आने के चांस नहीं दिख रहे हैं|

12 नवंबर को हिमाचल में विधानसभा चुनाव हुआ था

बतादें कि, हिमाचल में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करवाई गई थी| हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें है। जिनमें से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं और 3 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 35 सीटों की जरूरत पड़ती है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44, कांग्रेस ने 21 और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछला विधानसभा चुनाव 9 नवंबर 2017 को सम्पन्न हुआ था|