हिमाचल में Congress को फिर बड़ा झटका: पार्टी को 45 साल, कार्यकारी अध्यक्ष... और अब इस सीनियर नेता ने थाम लिया BJP का दामन

Himachal Congress Senior Leader Harsh Mahajan Joins BJP
Himachal Congress Senior Leader Harsh Mahajan Joins BJP : हिमाचल में जैसे-जैसे आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे कांग्रेस को झटका भी लगता जा रहा है| दरअसल, हिमाचल में कांग्रेस (Himachal Congress) से फिर एक नेता टूट गया है और उसने भी अब बीजेपी का दामन थामा है|
बात हो रही है हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन (Himachal Pradesh Congress Committee Working President Harsh Mahajan) की| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हर्ष महाजन आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं| दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की|
.jpg)
कांग्रेस से क्यों अलग हुए हर्ष महाजन?
इधर, बीजेपी में शामिल होने के बाद हर्ष महाजन ने कांग्रेस से अलग होने की वजह बताई| उन्होंने कहा कि मैं 45 साल से कांग्रेस में था लेकिन आज कांग्रेस दिशाहीन, नेतृत्वविहीन हो गई है। ना विज़न है, न नेता हैं, न ज़मीनी स्तर पर काम करने के लिए कार्यकर्ता हैं| इसलिए कांग्रेस में रहने का कोई औचित्य नहीं है|
.jpg)
हर्ष महाजन को बीजेपी में शामिल करते हुए पीयूष गोयल क्या बोले?
वहीं, हर्ष महाजन को बीजेपी में शामिल करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने आज निर्णय लिया कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं|
.jpg)
ध्यान रहे कि, इससे पहले भी हाल ही में हिमाचल कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर रहने वाले व दो-दो बार विधायक रहे दो दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा था|