Himachal By-Election 2024- हिमाचल CM की पत्नी कमलेश ठाकुर की राजनीति में एंट्री; कांग्रेस ने देहरा सीट से उप-चुनाव के लिए दिया टिकट

हिमाचल CM की पत्नी कमलेश ठाकुर की राजनीति में एंट्री; कांग्रेस हाईकमान ने देहरा सीट से उप-चुनाव के लिए दिया टिकट, मायका यहीं

Himachal CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur Contest By-Election Dehra Seat

Himachal CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur Contest By-Election Dehra Seat

Himachal By-Election 2024: कांग्रेस ने मंगलवार शाम हिमाचल प्रदेश में देहरा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। जहां इसी के साथ हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। कांग्रेस हाईकमान ने देहरा सीट से उप-चुनाव के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट दिया है। वह देहरा विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगी। कमलेश ठाकुर की सीधी टक्कर बीजेपी के होशियार सिंह से होगी।

कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर पर क्यों जताया भरोसा?

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। कमलेश ठाकुर पर भरोसा जताने के लिए पार्टी के पास कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण यही है कि, कमलेश ठाकुर का देहरा में मायका है। वह यहीं की रहने वाली हैं। ऐसे में पार्टी ने सीएम सुक्खू की पत्नी पर इस सीट पर भरोसा जताया है। अब देखना यह होगा कि कमलेश ठाकुर की राजनीति का यहां से सूर्य उदय होगा यह नहीं।

हमीरपुर और नालगढ़ से उम्मीदवार की घोषणा हो चुकी

इससे पहले बीते सोमवार को हिमाचल में 2 विधानसीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषण कर दी थी। पार्टी ने हमीरपुर उपचुनाव के लिए डॉ पुष्पेंद्र वर्मा और नालगढ़ उपचुनाव के लिए बावा हरदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि पार्टी ने कल की लिस्ट में देहरा सीट पर टिकट होल्ड रख लिया था। हमीरपुर में डॉ पुष्पेंद्र वर्मा और बीजेपी के आशीष शर्मा में मुकाबल होगा। वहीं नालगढ़ सीट पर बावा हरदीप सिंह और बीजेपी के केअल ठाकुर में कांटे की टक्कर होगी।

Himachal CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur Contest By-Election Dehra Seat