Chamba Landslide Video: हिमाचल से लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर; नीचे रास्ते से गुजर रहे थे लोग, ऊपर से भरभराकर गिरा पहाड़

हिमाचल से लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर; नीचे रास्ते से गुजर रहे थे लोग, ऊपर से अचानक भरभराकर गिरा पहाड़, होश उड़ाने वाला VIDEO

Chamba Landslide Video

Himachal Chamba Landslide Video Viral Scary Scene

Chamba Landslide Video: हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गईं हैं। आएदिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पहाड़ दरकते-खिसकते नजर आ रहे हैं। ऐसे में रास्तों से गुजरने वाले लोगों की जान पर आफत बन आई है। अब हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर देखने को मिला है। चंबा-तीसा सड़क मार्ग पर अचानक एक पहाड़ दरका और भरभराकर गिर गया। पहाड़ के गिरते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना की चपेट में कोई नहीं आया। न ही किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ। लोग बाल बाल बच गए। दरअसल, घटना के वक्त नीचे सड़क मार्ग से लोग लगातार गुजर रहे थे। इस बीच समय रहते लोगों को पहाड़ गिरने का अंदाजा लग गया। जिससे वह अपने वाहनों के साथ पहले ही रुक गए। इसके बाद देखते ही देखते चंद सेकेंडो में पहाड़ दरक गया और पत्थरों के साथ भारी मलबा सड़क पर आ गिरा।

पूरा मंजर दिल दहलाने वाला था

फिलहाल, चंबा में इस लैंडस्लाइड का पूरा मंजर बेहद ही खौफनाक और भयानक था। जिसे देखकर लोग दहल उठे। लैंडस्लाइड का पूरा वीडियो सामने आया है। जिसे देखने के बाद आपका दिल भी दहल जाएगा। बस गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, प्रशासन द्वारा सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। बता दें कि, चंबा में आए दिनों पहाड़ दरकने के मंजर सामने आ रहे हैं।

वीडियो

 

हाल ही में चंबा में भारी बारिश और बर्फबारी भी हुई। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, अब साफ मौसम में भी हिमाचल प्रदेश के चंबा में पहाड़ों का दरकना जारी है. फिलहाल, हिमाचल में जिस तरह से पहाड़ गिर रहे हैं, उसे देखते हुए लोगों में डर पैदा हो गया है।

हिमाचल में लैंडस्लाइड की घटनाएं चिंताजनक

बहराल हिमाचल में लैंडस्लाइड की स्थिति चिंताजनक और खतरनाक है। इस ओर चेतना होगा और प्रकृति के अनुकूल कदम उठाने होंगे। हमें यह देखना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम पहाड़ों के साथ क्या कर रहे हैं। पहाड़ों के कटाव पर सड़कें, हाईवे बनाने और विकास लिए पहाड़ों पर बढ़ती मशीनरी गतिविधियां हमें विनाश तक ले जा सकती हैं। वहीं लैंडस्लाइड की घटनाओं के और भी कई कारण हो सकते हैं। जिन पर ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से लैंडस्लाइड का रूह कंपाने वाला वीडियो; सोनप्रयाग में केदारनाथ मार्ग पर भरभराकर गिरा पहाड़, लोगों में अफरा-तफरी

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड से बेहद डरावना मंजर; बद्रीनाथ हाईवे पर भयानक लैंडस्लाइड को देख उड़ जाएंगे होश, VIDEO में देखिए प्रकृति का रौद्र रूप