Himachal By-Election Result- हिमाचल CM सुक्खू की पत्नी ने विधानसभा उप-चुनाव जीता; कमलेश ठाकुर ने BJP उम्मीदवार को हराया

हिमाचल CM सुक्खू की पत्नी ने विधानसभा उप-चुनाव जीता; कांग्रेस की टिकट पर कमलेश ठाकुर ने BJP उम्मीदवार को हराया

Himachal By-Election 2024 Result CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur Won Dehra Seat

Himachal By-Election 2024 Result CM Sukhu Wife Kamlesh Thakur Won Dehra Seat

Himachal By-Election 2024 Result: हिमाचल में देहरा विधानसभा उप-चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने विजय पताका लहराई है।

कमलेश ठाकुर ने 32,737 वोटों के साथ जीत हासिल की। ठाकुर ने इस सीट पर अपने प्रतिद्वंदी BJP उम्मीदवार होशियार सिंह को 9,333 वोटों से हराया। होशियार सिंह को 23,338 वोटों के साथ संतोष करना पड़ा। जबकि शुरुवाती रुझानों में होशियार सिंह अपनी बढ़त बनाए हुए थे।

बता दें कि, देहरा विधानसभा सीट पर पड़े वोटों की गिनती कुल 10 राउंड में की गई। जिसमें 5 राउंड तक BJP उम्मीदवार होशियार सिंह अपनी बढ़त बनाए रहे। लेकिन पांचवें राउंड के बाद वह पिछड़ गए और कमलेश ठाकुर से आगे नहीं हो पाये। वहीं पांच राउंड पिछड़ने के बाद अगले पांच राउंड में कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल कर ली।

फिलहाल विधानसभा उपचुनाव में पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में भी बीजेपी की स्थिति डामाडोल हुई है। ज्ञात रहे कि, 10 जुलाई को हिमाचल में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव के लिए वोट डाले गए थे। वहीं 13 जुलाई यानि आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की गई।

CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने पहली बार चुनाव लड़ा

गौरतलब है कि, हिमाचल की सत्ता में इस समय कांग्रेस का राज है और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं CM सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने कोई चुनाव पहली बार लड़ा था। उपचुनाव के लिए कांग्रेस की टिकट मिलने के साथ ही कमलेश ठाकुर की राजनीति में पहली एंट्री हुई थी।

कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर को उपचुनाव में टिकट देकर बड़ा दांव खेला था। उस समय सवाल उठे थे कि, कमलेश ठाकुर की राजनीति का यहां से सूर्य उदय होगा या नहीं। खैर अब कमलेश ठाकुर की राजनीति का सूर्य उदय हो गया है।

बता दें कि, कमलेश ठाकुर पर भरोसा जताने के लिए पार्टी के पास कई कारण हो सकते थे। लेकिन सबसे बड़ा कारण यही है कि, कमलेश ठाकुर का देहरा में मायका है। वह यहीं की रहने वाली हैं। फिलहाल, कमलेश ठाकुर की जीत पर कांग्रेस में जश्न मन रहा है। उनके घर-परिवार और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।