UPSC एग्‍जाम का फाइनल रिजल्‍ट जारी: प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर, हरियाणा की हर्षिता गोयल की दूसरी रैंक

UPSC CSE 2024 Final Result Announced Toppers List Shakti Dubey Harshita Goyal

UPSC CSE 2024 Final Result Announced Toppers List Shakti Dubey Harshita Goyal

UPSC Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट मंगलवार (22 अप्रैल) को जारी कर दिया है। कुल 1009 कैंडिडेट्स परीक्षा में क्वालीफाईड हुए हैं। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर क्वालीफाईड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर अपना रिजल्ट (UPSC Result 2024 Declared) चेक कर सकते हैं।

प्रयागराज की शक्ति दुबे ऑल इंडिया टॉपर

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के फाइनल रिजल्‍ट को अगर देखें तो लड़कियों का दबदबा नजर आया है। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 पास करने वालों की जो लिस्ट जारी की है उसमें टॉप 5 में 2 लड़कियों के नाम हैं। जबकि वहीं टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं। यूपी के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है और ऑल इंडिया टॉपर का खिताब अपने नाम किया है।

शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी और BHU से पढ़ाई की है। शक्ति ने बायो केमिस्ट्री से 2018 में BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। शक्ति दुबे ने कहा कि उनका सपना था कि, वो IAS बने और देश और समाज के बीच अपना अहम योगदान दें।

Shakti Dubey UPSC Topper
Shakti Dubey UPSC Topper 2024

हरियाणा की हर्षिता गोयल की दूसरी रैंक

UPSC एग्‍जाम 2024 में हरियाणा की हर्षिता गोयल ने दूसरी रैंक हासिल की है। हर्षिता दूसरे नंबर की टॉपर रहीं। हर्षिता मूल रूप से हरियाणा की हैं और अभी कई वर्षों से गुजरात के वडोदरा में रह रही हैं। बहराल, UPSC टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियों ने परचम लहराया है। वहीं टॉप 10 में हरियाणा के एक और उम्मीदवार ने 9वीं रैंक हासिल की है। हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल की 9वीं रैंक आई है।

Harshita Goyal UPSC Topper 2024
Harshita Goyal UPSC Topper 2024
UPSC Final Result 2024
UPSC CSE 2024 Final Result Out

1009 कैंडिडेट्स क्वालीफाईड

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 में कुल 1009 कैंडिडेट्स ने क्वालिफाई हुए हैं। इसमें से जनरल के 335, EWS यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 109, OBC के 318 , SC यानी अनुसूचित जाति के 160 और ST यानी अनुसूचित जनजाति के 87 कैंडिडेट्स सिलेक्‍ट हुए हैं। UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून, 2024 को हुई थी, जबकि मेन्स परीक्षा का आयोजन 20 से 29 सितंबर, 2024 के बीच हुआ था। वहीं, इंटरव्यू इसी साल जनवरी से अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।

UPSC CSE 2024 Final Result PDF

बतादें कि, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित परीक्षा होती है। उम्मीदवारों का चयन पहले प्रीलिम्स परीक्षा फिर मेन्स परीक्षा और आखिर में इंटरव्यू राउंड में इनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। ज्ञात रहे कि सिविल सेवा परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार भारत की केंद्र सरकार के तहत आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य सर्विस में जाते हैं।