हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह विधानसभा की कार्यवाही देखने स्पीकर गैलरी पहुंचे थे

Former Haryana Finance Minister Sampat Singh

Former Haryana Finance Minister Sampat Singh

चण्डीगढ़ ! Former Haryana Finance Minister Sampat Singh: कार्यवाही देखने के बाद प्रोफेसर संपत सिंह ने हरियाणा पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार पर साधा निशाना हरियाणा सरकार पर कर्ज बेहिसाब स्पीड से बढ़ रहा है

सरकार 3.52 लाख करोड़  कर्ज़ होने की बात करती है
जबकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया के आंकड़ों के हिसाब से हरियाणा के ऊपर 3.79 लाख करोड़ का कर्ज है- संपत सिंह

इसके अलावा और भी बहुत सारे कर्ज है जिनका सरकार ने विवरण नहीं दिया- संपत सिंह

हरियाणा के पब्लिक इंटरप्राइजेज के ऊपर करीबन 69000 करोड़ का कर्ज है, इसकी जिम्मेवारी भी हरियाणा सरकार ने ली है- संपत सिंह

स्माल इंडस्ट्रीज का भी 4800 करोड़ का कर्ज है इसकी गारंटी भी सरकार के पास है- संपत सिंह

इसके अलावा 46000 करोड़ का कर्ज अन्य मद में भी सरकार ने गारंटी पर लिया है-संपत सिंह

मेरे हिसाब से यह कुल कर्ज  5 लाख करोड़ से भी ज्यादा बनता है- संपत सिंह

सरकार प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने का भी दावा करती है
जबकि गुरुग्राम और फरीदाबाद शहर ही हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय बढ़ा देते हैं

ऐसे में 10% लोगों के पास ही ज्यादा पैसा हुआ है- संपत सिंह

इसके बावजूद सरकारी  बताने को तैयार नहीं है  वह  बढ़ते कर्ज का निपटारा कैसे करेंगी - संपत सिंह

साल 2014-15 के वित्त वर्ष के दौरान हरियाणा में प्रदेश जीडीपी के मुकाबले 16% का कर्ज था- संपत सिंह

जो आज बीजेपी के 10 साल के शासन में बढ़कर 26.8% हो गया है- संपत सिंह

सरकार की इनकम के साथ कर्ज बढ़ता जा रहा है

कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए सरकार के पास मात्र 16000 करोड़ ही बचे हैं इससे विकास कैसे होगा- संपत सिंह

सरकार ने अपना कुल बजट 2 लाख करोड़ से ज्यादा रहने का अनुमान जताया है- संपत सिंह

हरियाणा का फिजिकल डिफिसिट भी 36000 करोड़ का है- संपत सिंह

ऐसे में सरकार को ब्याज, मूलधन, सैलरी और अन्य खर्च चलाने में काफी मुश्किल आएंगे

आज हरियाणा में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बैठ गए हैं- संपत सिंह

सरकारी तंत्र फेल होता हुआ नजर आ रहा है- संपत सिंह

लोग अच्छी सुविधाओं के लिए मजबूरन निजी क्षेत्र का रुख कर रहे हैं- संपत सिंह

सरकार ने प्रदेश में 22 सरकारी विश्वविद्यालय खोल दिए हैं

सरकार इनका प्रचार भी करती है लेकिन इन विश्वविद्यालयों पर 6625 करोड़ का कर्ज बकाया है

विश्वविद्यालय कर्ज की अदायगी कैसे करेगी कुछ पता नहीं- संपत सिंह

हरियाणा में सरकारी और सरकार से एडिट 282 कॉलेज है

इनमें 8000 प्राध्यापकों की पोस्ट मंजूर है, लेकिन आधी खाली पड़ी हुई है- संपत सिंह


बजट संबंधी दस्तावेजों को हरियाणा वित्त विभाग की वेबसाइट से हटाने पर पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह की प्रतिक्रिया

जब सरकार बजट सदन में पेश कर देती है तो यह सार्वजनिक संपत्ति बन जाती है

जिस दिन बजट पेश हुआ था उसे दिन सरकार ने बजट के दस्तावेज डिजिटल या फिर हार्ड कॉपी के रूप में भी वितरित किए थे

ऐसे में यह निजी संपत्ति कैसे हो सकती है

सरकार के बजट संबंधी दस्तावेज आज भी राष्ट्रीय E विधान के ऊपर अपलोड है
तो सरकार यह आंख मिचौली क्यों खेल रही है- संपत सिंह