हरियाणा निकाय चुनाव में BJP का परचम; सोनीपत-अंबाला समेत इतने नगर निगमों पर खिला 'कमल', कांग्रेस को एक बार फिर झटका

Haryana Nikay Chunav 2025 Result Live BJP vs Congress Update

Haryana Nikay Chunav 2025 Result Live BJP vs Congress

Haryana Nikay Chunav Result: हरियाणा निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आज (12 मार्च) को जारी किए गए। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। लोगों ने एक बार फिर बीजेपी को अपना समर्थन दिया है। विधानसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव में भी BJP का परचम लहराया है। सोनीपत-अंबाला समेत 10 नगर निगमों में से 9 निगमों पर बीजेपी की जीत हुई है। जबकि एक नगर निगम पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

वहीं यहां सभी जगह कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस एक भी नगर निगम पर जीत हासिल नहीं कर पाई। विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ मायूसी लगी है। बता दें कि, हरियाणा में फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर नगर निगमों में मेयर और सभी वार्ड सदस्यों का चुनाव हुआ था। जबकि वहीं सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव कराया गया।

इसके अलावा नगर परिषद और नगर पालिकाओं का भी चुनाव हुआ था। पानीपत नगर निगम को छोड़कर बाकी सभी निकायों के लिए 2 मार्च को वोटिंग हुई थी। पानीपत में 9 मार्च को वोट डाले गए थे। गौरतलब है कि, पहले 10 में से 6 नगर निगमों में BJP का कब्जा था। 2 पर कांग्रेस और एक पर हरियाणा जन चेतना पार्टी की मेयर थीं। वहीं मानेसर नगर निगम नया बना है। यहां पहली बार मेयर का चुनाव हुआ है।

जानिए किन नगर निगमों पर खिला 'कमल'

हरियाणा निकाय चुनाव में किन नगर निगमों पर 'कमल' खिला है। आइये जान लेते हैं। आपको बता दें कि, मानेसर नगर निगम पर निर्दलीय डॉ इंद्रजीत यादव (DR. INDERJEET YADAV) ने 26,393 वोटों के साथ जीत हासिल की है। इंद्रजीत ने बीजेपी उम्मीदवार सुंदर लाल सरपंच (SUNDER LAL SARPANCH) को हराया है. बीजेपी उम्मीदवार को 24,100 वोट मिले। मानेसर नगर निगम पर 6 राउंड में वोटों की गिनती पूरी हुई।

फरीदाबाद नगर निगम

इसी तरह फरीदाबाद नगर निगम पर बीजेपी से प्रवीन जोशी (PARVEEN JOSHI) की जीत हुई है। प्रवीन जोशी को 4,16,927 वोट मिले। जबकि उनके विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार लता रानी (LATA RANI) को 100075 वोट ही हासिल हुए। यहां 13 राउंड में वोटों की गिनती पूरी हुई।

गुरुग्राम नगर निगम

वहीं गुरुग्राम नगर निगम पर बीजेपी उम्मीदवार राज रानी (RAJ RANI) ने 27,0781 वोटों के साथ जीत हासिल की है। राज रानी ने कांग्रेस उम्मीदवार सीमा पाहूजा (SEEMA PAHUJA) को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 91,296 वोट मिले। यहां भी 13 राउंड में वोटों की गिनती पूरी हुई।

हिसार नगर निगम

इसी प्रकार हिसार नगर निगम पर बीजेपी उम्मीदवार प्रवीण कुमार (PARVEEN KUMAR) की जीत हुई। बीजेपी उम्मीदवार को 96,329 वोट मिले। प्रवीण कुमार ने विरोधी कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण कुमार (KRISHAN KUMAR) को मात दी। कांग्रेस उम्मीदवार को 31,873 वोट मिले। यहां 15 राउंड में वोटों की गिनती की गई।

करनाल नगर निगम

वहीं करनाल नगर निगम पर बीजेपी से रेणु बाला (RENU BALA) की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार रेणु बाला ने 83,630 वोट प्राप्त किए। रेणु बाला ने ने कांग्रेस उम्मीदवार मनोज कुमार (MANOJ KUMAR) को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 58,271 वोट हासिल हुए। यहां 18 राउंड में वोटों की गिनती हुई।

पानीपत नगर निगम

इसी तरह पानीपत नगर निगम पर बीजेपी ने बड़े मार्जन के साथ जीत हासिल की है। यहां बीजेपी उम्मीदवार कोमल सैनी (KOMAL SAINI) ने 1,62,075 वोट हासिल करने के साथ विजय प्राप्त की। कोमल सैनी ने कांग्रेस उम्मीदवार सविता संजय (SAVITA SANJAY GARG) को हराया है. सविता संजय को 38,905 वोट मिले हैं। यहां 19 राउंड में वोटों की गिनती की गई है।

रोहतक नगर निगम

वहीं रोहतक नगर निगम पर बीजेपी उम्मीदवार राम अवतार ने 1,02,269 वोटों से जीत हासिल की है। राम अवतार ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार सूरजमल किलोई (SURAJMAL KILOI) को 57,071 वोट हासिल हुए। यहां 13 राउंड में वोटों की गिनती हुई।

यमुनानगर नगर निगम

इधर यमुनानगर नगर निगम पर बीजेपी अपनी बढ़त बनाए हुए है। यहां वोटों की गिनती अभी जारी है। वहीं बीजेपी की जीत यहां भी पक्की है। यहां बीजेपी से सुमन (SUMAN) मेयर उम्मीदवार हैं। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार किरण देवी (KIRANA DEVI) यहां से पीछे चल रहीं हैं। यहां 22 राउंड में वोटों की गिनती की जा रही है।

सोनीपत नगर निगम

इसी प्रकार सोनीपत नगर निगम पर बीजेपी से राजीव जैन (RAJIV JAIN) ने 57,858 वोटों के साथ जीत हासिल की है। जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान (KAMAL DEWAN) को हराया है। कांग्रेस उम्मीदवार को 23,109 वोट मिले। यहां 14 राउंड में वोटों की गिनती की गई है।

अंबाला नगर निगम

वहीं अंबाला नगर निगम पर बीजेपी से सैलजा सचदेवा की जीत हुई है। बीजेपी उम्मीदवार सैलजा सचदेवा को 40,620 वोट मिले। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार अमीषा चावला (AMISHA CHAWLA) को 20,133 वोट हासिल हुए। यहां 14 राउंड में वोटों की गिनती हुई।