बीजेपी ने हरियाणा निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए; पूर्व सांसदों-मंत्रियों को जिम्मेदारी, सीट वाइज़ नियुक्ति, यहां देखिए पूरी लिस्ट

BJP Appointed Seat Wise Incharge for Haryana Nikay Election 2025

BJP Appointed Seat Wise Incharge for Haryana Nikay Election 2025

Haryana Nikay Election 2025: 4 फरवरी को हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 की घोषणा कर दी गई। जिसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। जहां इसी के साथ ही अब बीजेपी ने कमर कसते हुए इस निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं।

हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सीट वाइज़ प्रभारियों की नियुक्ति की है। बीजेपी पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ रही है। हाल ही में बीजेपी की निकाय चुनाव पर पंचकूला में अहम बैठक भी हुई थी। नीचे पूरी लिस्ट देखी जा सकती है।

BJP Appointed Seat Wise Incharge for Haryana Nikay Election 2025


ज्ञात रहे कि, हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया (पानीपत को छोडकर) 11 फरवरी से शुरू होगी, जो 17 फरवरी 2025 तक चलेगी। वहीं निकाय चुनाव के लिए 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च 2025 को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

बतादें कि, 8 नगर निगम समेत अलग-अलग स्थानीय निकायों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी किया गया है। हरियाणा में 8 निगम निगमों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर) में मेयर और सभी वार्ड मेंबर का चुनाव होगा। वहीं सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव होगा।

इसके अलावा 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और सभी वार्ड मेंबर का चुनाव होगा। वहीं 1 नगर परिषद (सोहना, जिला गुरुग्राम) और 2 नगर पालिकाओं (असंध जिला करनाल और इस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र) में उपचुनाव होगा।