हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा, आचार संहिता लागू; इलेक्शन कमिशनर ने जारी किया शेड्यूल, जानिए कब वोटिंग और कब रिजल्ट

Haryana Nikay Election 2025

Haryana Nikay Election 2025 Announced Schedule Check Out

Haryana Nikay Election 2025: हरियाणा में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म होने वाला है। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव 2025 की घोषणा हो गई है। जहां इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई। मंगलवार को स्टेट इलेक्शन कमिशनर धनपत सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 8 नगर निगम समेत अलग-अलग स्थानीय निकायों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी किया। 

उन्होंने बताया कि, निकाय चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया (पानीपत को छोडकर) 11 फरवरी से शुरू होगी, जो 17 फरवरी तक चलेगी। वहीं निकाय चुनाव के लिए 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 12 मार्च को रिजल्ट जारी किया जाएगा। बतादें कि, हरियाणा में 8 निगम निगमों (फरीदाबाद, गुरुग्राम, मानेसर, हिसार, करनाल, पानीपत, रोहतक और यमुनानगर) में मेयर और सभी वार्ड मेंबर का चुनाव होगा। 

वहीं सोनीपत और अंबाला में मेयर उपचुनाव होगा। इसके अलावा 4 नगर परिषद और 21 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष और सभी वार्ड मेंबर का चुनाव होगा। वहीं 1 नगर परिषद (सोहना, जिला गुरुग्राम) और 2 नगर पालिकाओं (असंध जिला करनाल और इस्माइलाबाद जिला कुरुक्षेत्र) में उपचुनाव होगा। नीचे हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा निकाय चुनाव का शेड्यूल विस्तार से देखा जा सकता है। 

Haryana Nikay Election 2025 Announced Schedule Check Out Update

Haryana Nikay Election 2025 Announced Schedule Check Out Update