हरियाणा के अंबाला कैंट में भगदड़; ओवरब्रिज उद्घाटन कार्यक्रम में SDM, गनमैन समेत कई लोग घायल, मंत्री अनिल विज भी थे

Haryana Ambala Cantt Stampede Anil Vij Inauguration Program Video News

Haryana Ambala Cantt Stampede Anil Vij Inauguration Program Video News

Haryana Ambala Cantt Stampede: हरियाणा के अंबाला कैंट में आज सिविल अस्पताल परिसर के पास कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एस्केलेटर युक्त फुट ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। लेकिन उद्घाटन कार्यक्रम में एक हादसा हो गया।

दरअसल, ओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद कार्यक्रम के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। जिसमें SDM सत्येंद्र सिंह, उनके गनमैन विजेंद्र कुमार समेत कई लोग गिरकर और दबकर घायल हो गए।

घायलों में रमन अग्रवाल, राकेश राम, सुनील अग्रवाल, सतप्रकाश, जितो देवी, महेश गुप्ता और पंकज जैसे नाम बताए गए हैं। इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसडीएम गनमैन के हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। फिलहाल, SDM सत्येंद्र सिंह, को ज्यादा चोट नहीं आई है। उनकी हालत ठीक है।

गनीमत रही कि, मंत्री अनिल विज इस हादसे की चपेट में नहीं आए। वहीं भगदड़ की स्थिति पूरी तरह से काबू में है। बताया जा रहा है कि, एस्केलेटर पर चढ़ने उतने के दौरान भगदड़ मची और यह हादसा हो गया।