हरियाणा में CM सैनी ही सबसे पावरफुल; गृह विभाग भी खुद ही संभालेंगे, अनिल विज को परिवहन विभाग, और मंत्रियों को क्या?

Haryana CM Nayab Saini Most Powerful New Ministers Portfolios Allocated

Haryana New Ministers Portfolios Allocated CM Nayab Saini Most Powerful

Haryana Ministers Portfolios: हरियाणा में मुख्यमंत्री और सभी मंत्रियों के बीच विभाग बांटे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा विभाग सीएम नायब सैनी ने अपने पास रखे हैं। सीएम के पास गृह-वित्त और कराधान-आबकारी जैसे अहम विभागों के साथ-साथ दर्जन से ज्यादा विभाग रहेंगे। जहां गृह-वित्त जैसे अहम विभागों के साथ हरियाणा में सीएम नायब सैनी ही सबसे पावरफुल होंगे।

बता दें कि, पहले ही यह आशंका जताई जा रही थी कि, अनिल विज के पास गृह विभाग नहीं लौटेगा। वहीं विभागों के बंटवारे में ऐसा ही हुआ। हरियाणा में इस बार सीएम ने अपने पास ही गृह विभाग रखा है। वहीं अनिल विज को परिवहन विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। रिपोर्ट्स की माने तो अनिल विज अपने पास फिर से गृह मंत्रालय चाहते हैं। विज चाहते थे कि, अगर वह सीएम नहीं बन सके तो कम से कम सीएम के बाद सबसे पावरफुल तो रहें।

हरियाणा CM नायब सैनी का आदेश; सुबह 9 से 11 लोगों की समस्याएं सॉल्व करेंगे अधिकारी, चंडीगढ़ में सभी नगर निगम कमिश्नर तलब

अनिल विज के पास कौन से विभाग?

अंबाला कैंट से विधायक और कैबिनेट मंत्री अनिल विज के पास परिवहन विभाग के अलावा ऊर्जा और श्रम विभाग की ज़िम्मेदारी रहेगी। ज्ञात रहे कि, इससे पहले सीएम नायब सैनी की पिछली सरकार में असीम गोयल के पास परिवहन विभाग का जिम्मा था। इस बार असीम गोयल चुनाव हार गए। जबकि इससे पहले मनोहर लाल की सरकार में मूल चंद शर्मा के पास परिवहन विभाग का जिम्मा था।

हरियाणा में अंबाला से इन अधिकारियों की होगी छुट्टी; कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ऐलान, 'गब्बर' की गरज से अफसरों में हलचल मची

कृष्ण लाल पंवार के पास कौन से विभाग?

इसराना से विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग और खान एवं भूविज्ञान विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह चर्चा थी कि, कृष्ण पंवार को बिजली व जेल के अलावा आवास विभाग दिया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

हरियाणा CM नायब सैनी की कड़ी चेतावनी; बोले- प्रदेश छोड़ दें बदमाश या फिर... मुख्यमंत्री ने 2 ऑप्शन दिए, VIDEO यहां देखिए

राव नरबीर सिंह के पास कौन से विभाग?

बादशाहपुर से विधायक और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को उद्योग, पर्यावरण, वन और सैनिक वेलफेयर जैसे विभाग सौंपे गए हैं। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, राव नरवीर को पीडब्ल्यूडी विभाग मिल सकता है।

''या तो नरबीर मंत्री रहेगा या फिर आप लोग..''; हरियाणा में मंत्री राव नरबीर की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा

महिपाल ढांडा के पास कौन से विभाग?

पानीपत ग्रामीण से विधायक और कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा को शिक्षा विभाग सौंपा गया है। ढांडा के पास स्कूल एजुकेशन और हायर एजुकेशन के साथ संसदीय मामलों के विभाग की ज़िम्मेदारी दी गई है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, महीपाल ढांडा को कृषि एवं पशुपालन विभाग मिल सकता है।

विपुल गोयल को कौन से विभाग?

फरीदाबाद से विधायक और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा गोयल के पास शहरी स्थानीय निकास विभाग भी रहेगा। साथ ही नागरिक उडयन विभाग की भी ज़िम्मेदारी रहेगी। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, विपुल गोयल को उद्योग विभाग दिया जा सकता है.

अरविंद शर्मा को कौन से विभाग?

गोहाना से विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को जेल और टूरिज़्म विभाग की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शर्मा के पास चुनावी विभाग भी रहेगा। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, अरविंद शर्मा को स्वास्थ्य विभाग मिल सकता है।

श्याम सिंह राणा के पास कौन से विभाग?

रादौर से विधायक और कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा को कृषि और किसान कल्याण विभाग का जिम्मा मिला है। राणा को डेयरी और पशुपालन और मत्स्य विभाग भी मिला है। इससे पहले से यह माना जा रहा था कि, श्याम सिंह राणा को सहकारिता विभाग दिया जा सकता है।

रणवीर सिंह गंगवा के पास कौन से विभाग?

बरवाला से विधायक और कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा को लोक निर्माण (पीडबल्यूडी) विभाग मिला है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, रणबीर गंगवा को पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास विभाग मिल सकता है।

कृष्ण कुमार बेदी के पास कौन से विभाग?

नरवाना से विधायक और कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ज़िम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही बेदी के पास हास्पटैलटी विभाग भी रहेगा। चर्चा थी कि, कृष्ण बेदी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ही मिलेगा।

श्रुति चौधरी के पास कौन से विभाग?

तोशाम से विधायक और कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के पास महिला और बाल विकास विभाग दिया गया है। इसी के साथ चौधरी के पास जल विभाग भी रहेगा। पहले यह माना जा रहा था कि, श्रुति चौधरी को आबकारी एवं कराधान विभाग दिया जा सकता है।

आरती राव के पास कौन से विभाग?

अटेली से विधायक और कैबिनेट मंत्री आरती राव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का जिम्मा संभालेंगी। उनके पास आयुष विभाग भी रहेगा। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, आरती राव को खेल के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग मिल सकता है।

राजेश नागर के पास कौन से विभाग?

तिगांव से विधायक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर के पास खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ज़िम्मेदारी रहेगी। इसके के साथ प्रिंटिंग-स्टेशनरी विभाग भी नागर के पास रहेगा। पहले से ही यह चर्चा थी कि, नागर को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मिल सकता है।

गौरव गौतम के पास कौन से विभाग?

पलवल से विधायक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम को युवा और खेल विभाग सौंपा गया है। इससे पहले यह माना जा रहा था कि, गौरव गौतम को शिक्षा विभाग दिया जा सकता है।

Haryana New Ministers Portfolios Allocated CM Nayab Saini Most Powerful

Haryana New Ministers Portfolios Allocated CM Nayab Saini Most Powerful