हरियाणा CM नायब सैनी की कड़ी चेतावनी; बोले- प्रदेश छोड़ दें बदमाश या फिर... मुख्यमंत्री ने 2 ऑप्शन दिए, VIDEO यहां देखिए

Haryana CM Nayab Saini Warning To Criminal Elements Video News

Haryana CM Nayab Saini Warning To Criminal Elements Video News

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा के दूसरी बार सीएम बने नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ में अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही जहां सीएम सैनी ने अपने पहले फैसले में किडनी मरीजों के लिए हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने का फैसला लागू किया तो वहीं साथ ही एक कड़ी चेतावनी भी दे डाली। यह चेतावनी उन लोगों के लिए थी। जो हरियाणा में आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। सीएम ने ऐसे लोगों को हरियाणा छोड़ने को कहा है।

प्रदेश छोड़ दें बदमाश या फिर...

सीएम सैनी ने कहा कि, हरियाणा में सक्रिय आपराधिक तत्व या तो प्रदेश छोड़ दें या फिर सुधार कर लें। अगर वह नहीं सुधरते हैं तो फिर सरकार अपने तरीके से उनका सुधार करेगी। सीएम सैनी चंडीगढ़ में कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने यह चेतावनी जारी की।

सीएम ने कहा- मैं एक बार फिर ऐसे लोगों को चेतावनी दे रहा हूं जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं. वे या तो प्रदेश छोड़ दें या फिर खुद को सुधार लें। नहीं तो फिर सरकार अपने तारीके से उनका सुधार करेगी।

सीएम सैनी ने कहा कि, मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं और आज एक बार स्पष्ट रूप से ऐसे लोगों को चेतावनी दे रहा हूं। क्योंकि हमारी सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति की रक्षा-सुरक्षा हो और वो आगे बढ़े और प्रदेश की तेज गति से उन्नति हो।

गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी सरकार

सीएम सैनी ने कहा कि, हमारी सरकार हमेशा गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहेगी। किसानों के विकास और उनकी समृद्धि के लिए काम करेगी। साथ ही नारी शक्ति को और मजबूत करने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के कल्याण और उनकी उन्नति के लिए ये सरकार प्रतिबद्ध है। सीएम सैनी ने कहा कि, कांग्रेस ने लोगों के साथ विश्वासघात करने का काम किया है। कांग्रेस ने युवाओं को सरकारी नौकरी देने को अपना बिजनेस बना लिया।

सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में युवाओं को खर्ची-पर्ची से नौकरी दी जाती थी। किसानों को उनकी फसलों की सही कीमत नहीं मिलती थी। महिलाओं का सम्मान नहीं था और उन्हें बढ़ावा नहीं मिल पा रहा था। इस चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने युवाओं, किसानों और महिलाओं और खिलाड़ियों के मुद्दों पर फेक नरेटिव सेट किए। लेकिन हरियाणा की जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया और सभी का विकास करने वाली बीजेपी सरकार को सत्ता में लाने का काम किया।

हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए; नायब सैनी ने हरियाणा CM का कार्यभार संभाला, कुर्सी पर बैठते ही लोगों के लिए पहला बड़ा फैसला