हरियाणा में फिर 'नायब राज', दूसरी बार CM बने सैनी; अनिल विज समेत 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ, PM बिना बोले गए

Nayab Saini Takes Haryana CM Oath These New Ministers Also Takes Oath

Nayab Saini CM Oath Ceremony: नायब सैनी अब लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। सैनी ने गुरुवार को हरियाणा मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सैनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं नायब सैनी के बाद कैबिनेट मंत्री बनने वाले विधायकों को शपथ ग्रहण करवाई गई। अनिल विज समेत 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में नायब मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

वहीं 2 विधायक राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। हरियाणा की इस नई सरकार के गठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के साथ एनडीए-बीजेपी शासित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और कई शीर्ष नेताओं और वीआईपी हस्तियों की मौजूदगी रही। इस दौरान पीएम मोदी का सम्बोधन नहीं हुआ। यह माना जा रहा था कि, पीएम लोगों को संबोधित करेंगे।

Nayab Saini Takes Haryana CM Oath These New Ministers Also Taking Oath

 

हरियाणा में कैबिनेट मंत्री के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ

सबसे पहले अनिल विज (अंबाला कैंट से विधायक) ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली और इसके बाद फिर कृष्ण लाल पंवार (इसराना से विधायक), राव नरबीर सिंह (बादशाहपुर से विधायक), महिपाल ढांडा (पानीपत ग्रामीण से विधायक), विपुल गोयल (फरीदाबाद से विधायक), डॉ अरविंद शर्मा (गोहाना से विधायक), श्याम सिंह राणा (रादौर से विधायक), रणवीर सिंह गंगवा (बरवाला से विधायक), कृष्ण कुमार बेदी (नरवाना से विधायक), श्रुति चौधरी (तोशाम से विधायक), आरती राव (अटेली से विधायक) ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की।

हरियाणा में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में इन विधायकों ने ली शपथ

हरियाणा में जिन 2 विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में दिलवाई गई है। उनमें तिगांव से विधायक राजेश नागर और पलवल से विधायक गौरव गौतम का नाम शामिल है। सबसे पहले राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में शपथ ली। इसके बाद गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रुप में शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई है। फिलहाल नायब सरकार का मंत्रिमंडल पूरा हो गया है. यह मालूम रहे कि, हरियाणा मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम कुल 14 मंत्री ही रह सकते हैं।

अनिल विज मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

कृष्ण लाल पंवार मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

राव नरबीर सिंह मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

महिपाल ढांडा मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

विपुल गोयल मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers

डॉ अरविंद शर्मा मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

श्याम सिंह राणा मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

रणवीर सिंह गंगवा मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

कृष्ण कुमार बेदी ने मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

श्रुति चौधरी मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath

आरती राव मंत्री पद की शपथ लेते हुए

Haryana New Ministers Oath