CM नायब सैनी अचानक दिल्ली बुलाए गए; BJP हाईकमान ने किया तलब, रात को ही चंडीगढ़ लौटे थे, सरकार गठन से पहले बढ़ी हलचल

Haryana CM Nayab Saini Suddenly Called To Delhi BJP High Command

Haryana CM Nayab Saini Suddenly Called To Delhi BJP High Command

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचल तेज है। 15 अक्टूबर को पंचकूला में CM समेत तमाम मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इस बीच हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी को अचानक दिल्ली बुला लिया गया है। जबकि वह दो दिन दिल्ली रहने के बाद गुरुवार रात ही वहां से चंडीगढ़ लौटे थे।

दिल्ली से लौटने के बाद आज सीएम सैनी कुरुक्षेत्र के दौरे पर थे। यहां उन्होंने किसानों की धान खरीद को लेकर अनाज मंडियों का जायजा लिया। BJP हाईकमान ने जब सैनी को तलब किया तो उस दौरान वह कुरुक्षेत्र में ही मौजूद थे। वहीं से वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि, दिल्ली में हाईकमान के साथ हरियाणा सरकार के गठन लेकर विस्तार से चर्चा होगी। पीएम मोदी भी आज शाम ही अपने दो दिवसीय विदेश दौरे को पूरा कर दिल्ली आ गए हैं।

हरियाणा CM आवास पर देखी जा रही हलचल

एक तरफ जहां सरकार गठन को लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल मची हुई है तो वहीं चंडीगढ़ में हरियाणा CM आवास पर भी अलग सी हलचल देखी जा रही है। सीएम आवास पर जहां सैनी के समर्थक जुटने लगे हैं तो वहीं तमाम अधिकारियों ने भी यहां अपनी दौड़-भाग तेज कर दी है। फिलहाल चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में हलचल बढ़ी हुई है। शुक्रवार सुबह सैनी ने यहां कई लोगों से मुलाकात की।

नायब सैनी ही होंगे CM, 2 डिप्टी CM बनाए जा सकते

रिपोर्ट्स की माने तो हरियाणा में नायब सैनी ही लगातार दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। नायब सैनी के साथ 2 डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। डिप्टी CM के लिए अनिल विज का नाम भी चर्चा में है। वहीं अनिल विज का नाम विधानसभा स्पीकर बनाए जाने को लेकर भी चर्चा में आ रहा है। इसके अलावा नायब सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में दस नए मंत्री शामिल होते हुए देखे जा सकते हैं।

हालांकि, अभी स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा जा सकता। बता दें कि, अनिल विज ने सीएम पद को लेकर दावेदारी जताई थी तो वहीं राव इंद्रजीत भी सीएम पर अपना दावा ठोक रहे हैं। राव इंद्रजीत ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। राव इंद्रजीत ने अपने खेमे के 8 से 9 विधायक इकट्ठा कर लिए हैं और उनसे मुलाकात की है।

हरियाणा में BJP को 48 सीटें, बहुमत पार

हरियाणा का चुनावी रिजल्ट चौंकाने वाला है। कांग्रेस लहर के दावे और तमाम एग्जिट पोल फेल साबित हुए हैं। बीजेपी ने कांग्रेस को 37 सीटों पर समेट दिया। जबकि बीजेपी ने बहुमत पार कर 48 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है। हरियाणा में किसी भी पार्टी को अपनी सरकार बनाने के लिए कुल 46 सीटों की जरूरत होती है। बता दें कि, बीजेपी और कांग्रेस के अलावा इनेलो ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं।

हरियाणा में सरकार गठन से पहले बड़ा एक्शन; श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरेश जांगड़ा को हटाया, चुनाव में बीजेपी छोड़ कांग्रेसी हुए थे