टंडन ने भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में किया प्रचार, बैेंठकों में भी लिया भाग

Tandon campaigned in support of BJP candidate

Tandon campaigned in support of BJP candidate

चंडीगढ़ 27 सितम्बर,2024: Tandon campaigned in support of BJP candidate: भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ताओं के प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व् हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने  आज भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के साथ उनके समर्थन मे सैक्टर 20 की मार्किट में डोर टू डोर में भाग लिया और दूसरा पंचकूला  विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रवासी कार्यकर्ताओं की सेक्टर 5  में हुई समीक्षा बैठक में भी भाग लिया  | इस बैठक में पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पंचकूला जिला के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, चुनाव प्रमुख हरिंदर मलिक ने भी भाग लिया |

बैठक की जानकारी प्रदान करते हुए चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानिया ने बताया कि इस बैठक में स्थानीय चुनाव प्रबंधन कार्यकर्ताओं सहित चंडीगढ़ व् पंजाब के प्रवासी कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित हुए और चुनावों को लेकर अपनी अपनी रिपोर्ट भी पेश की | प्रत्याशी गुप्ता और अन्य सभी प्रमुखों ने बहुत ही बारीकी से सभी  कार्यकर्ताओं की एक एक बात को बड़े ध्यान ह साथ से सुना और अपने अपने सुझाव भी पेश किये | पार्टी के स्थानीय पदाधिकारिओं के साथ सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर बोलते हुए  भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि गत 10 वर्षों में उनके कार्यकाल के दौरान पंचकूला में  जो विकास के कार्य हुए हैं उनसे स्थानीय जनता को लाभ प्राप्त  हुआ  है | ऐसे में हम सभी को  जनता के बीच जाकर उन विकास स परउनका  केकार्यों के नाम  उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों को रख कर उनसे बात करनी चाहिए और उनसे समर्थन की अपील करनी चाहिए | उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक लगे हुए हैं और उनकी मेहनत के फलस्वरूप पंचकूला में जीत भाजपा की होगी |

Tandon campaigned in support of BJP candidate

इस अवसर पर संजय टंडन ने अपने विचार रखते  हुए कहा कि चंडीगढ़ से प्रवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुभवी कार्यकर्ता  हैं | गत कई दिनों से वो अपने अपने क्षेत्रों में दिन  रात लगे  हुए हैं | स्थानीय लोगों से बातचीत से स्पष्ट है कि पंचकूला की जनता फिर से हरियाणा में भाजपा को अपना  भारी समर्थन दे रही  है | उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशानिर्देश दिए | इसके उपरान्त टंडन ने चंडीगढ़ भाजपा प्रवासी कार्यकर्ताओं सेअलग बैठक भी की और चुनावी रणनीति को  लेकर दिशानिर्देश दिए | उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि चुनाव को मात्र 7 दिन ही शेष बचे हैं | ऐसे में हम सभी को  पहले से भी अधिक गति से चुनाव प्रचार में जुटना होगा ताकि घर घर तक जनता के  पास पहुंचा जा सके |

इसके उपरान्त भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता के समर्थन में सेक्टर 20 की मार्किट में डोर टू डोर में टंडन ने भाग लिया और ज्ञान चंद गुप्ता के लिए दुकानदारों से  समर्थन  माँगा और उनके द्वारा पंचकूला के विकास में किये गए कार्यों को भी गिनवाया |

यह भी पढ़ें:

आरक्षण खत्म करना चाहती है भाजपा-कांग्रेस': बसपा सुप्रीमो मायावती

अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा- MSP का फुल-फॉर्म पता है; हरियाणा में जमकर गरजे, PM-Kisan के किसानों के लिए बड़ा ऐलान

कांग्रेस ने हरियाणा में 13 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला; उम्मीदवारों का कर रहे विरोध, निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरे, अब तक 16 पर एक्शन