ज्ञानचंद गुप्ता को मिली बड़ी सफलता, आप के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा भाजपा में शामिल

AAP's senior leader Yogeshwar Sharma joined BJP

AAP's senior leader Yogeshwar Sharma joined BJP

पंचकूला, 26 सितंबर। AAP's senior leader Yogeshwar Sharma joined BJP: भारतीय जनता पार्टी के पंचकूला प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश्वर शर्मा भाजपा में शामिल हो गए। ज्ञानचंद गुप्ता की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योगेश्वर शर्मा को भाजपा का पटका पहनाया और पार्टी में स्वागत किया। उनके साथ शालू गुप्ता को भी पार्टी में शामिल करवाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, जिला चुनाव संयोजक हरेंद्र मलिक उपस्थित रहे।

योगेश्वर शर्मा ने कहा कि वह भाजपा की नीतियों से काफी प्रभावित हैं। योगेश्वर शर्मा ने कहा कि ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और आज पंचकूला का नाम हरियाणा के सबसे विकसित शहरों में लिया जाता है। ज्ञानचंद गुप्ता एक साफ, स्वच्छ और ईमानदार छवि के नेता हैं और उनकी जीत पंचकूला में निश्चित है, इसलिए इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए मैंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

योगेश्वर शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए स्वयं और अपने साथियों को भी 5 अक्टूबर को मतदान केंद्र पर लेकर जाएं। ज्ञानचंद गुप्ता ने योगेश्वर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी उनके मान सम्मान में कभी कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ज्ञानचंद गुप्ता ने योगेश्वर शर्मा और उनके साथियों से डोर टू डोर जाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक करने की अपील की।

इन नेताओं ने ज्वाइन की भाजपा

आप पार्टी पंचकूला जिला की उपाध्यक्ष पूजा भारद्वाज, श्रीमती चंडीगढ़ शालू शर्मा, उपाध्यक्ष सपना सिंह, उपाध्यक्ष गौरव ग्रोवर, अशोक कुमार, वरिंदर रिंकू, प्रीतम सनावार, भूपिंदर सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार के अलावा मिसेज चंडीगढ़ शालू शर्मा के अलावा सैंकड़ों महिलाएं के साथ हजारों आप पदाधिकारियों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:

प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार, पंचकूला में होगी बड़ी जीत-ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा में दलित अपमान, दामाद-दलाल का जलवा-जलाल चाहती है कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

कृषि प्रधान क्षेत्र, नहरें पक्की लेकिन इनमें पानी नहीं: केहर सिंह