कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए 'घोषणा पत्र' किया जारी; इसमें 7 पक्के वादे, महिलाओं को हर महीने 2 हजार, गरीबों को 100 गज का प्लॉट

Congress Manifesto For Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Launched

Congress Manifesto For Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Launched

Congress Manifesto For Haryana: कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर अपना 'घोषणा पत्र' जारी कर दिया है। दिल्ली में बुधवार दोपहर AICC मुख्यालय से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'घोषणा पत्र' लॉन्च किया। इस मौके पर खड़गे के साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा और हरियाणा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त अजय माकन, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत व पंजाब के पूर्व मंत्री प्रताप सिंह बाजवा की भी मौजूदगी रही।

हरियाणा के लिए कांग्रेस के 'घोषणा पत्र' में 7 पक्के वादे

कांग्रेस ने इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रदेश के लोगों के लिए बंपर घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। कांग्रेस ने हरियाणा के लिए अपने 'घोषणा पत्र' में अलग-अलग वर्गों को साधने के साथ उनके लिए 7 पक्के वादे किए हैं। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस '7 वादे-पक्के इरादे' के नारे के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोकने उतरी है। कांग्रेस के इन 7 वादों में महिलाओं को हर महीने 2 हजार, गरीबों को 100 गज का प्लॉट, 300 यूनिट फ्री बिजली, MSP गारंटी कानून और बुढ़ापा-विधवा पेंशन में वृद्धि समेत अन्य वादों की झलक देखी जा रही है।

कांग्रेस के '7 वादे-पक्के इरादे' कौन से?

1- महिलाओं को शक्ति

  • हर महीने 2,000 रुपए
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर

2- सामाजिक सुरक्षा को बल

  • 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन
  • 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन
  • 6,000 रुपए विधवा पेंशन
  • पुरानी पेंशन बहाल होगी

3- युवाओं को सुरक्षित भविष्य

  • 2 लाख पक्की भर्ती
  • नशा मुक्त हरियाणा

4- हर परिवार को खुशहाली

  • 300 यूनिट मुफ्त बिजली
  • 25 लाख तक का मुफ्त इलाज

5- गरीबों को छत

  • 100 गज का प्लाट
  • 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान
  • इसमें आगे और बदलाव संभव

6- किसानों को समृद्धि

  • MSP की कानूनी गारंटी
  • तत्काल फसल मुआवजा

7- पिछड़ों को अधिकार

  • जातिगत सर्वे
  • क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए

खड़गे ने कहा- पत्रकारों की बढ़ाएंगे पेंशन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'घोषणा पत्र' लॉन्च करने के दौरान कहा कि, इसमें 7 गारंटीज यानि 7 वादे-पक्के इरादे तो मुख्य रूप से शामिल हैं। लेकिन पूरा 'घोषणा पत्र' 53 पेज का है। खड़गे ने कहा कि, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर वहां पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें मिल रही पेंशन भी बढ़ाई जाएगी। हरियाणा में किसान आंदोलन में शहीद किसानों के लिए 'स्मारक स्थल' बनेगा। साथ ही शहीद किसानों के बच्चों को नौकरी दी जाएगी। खड़गे ने कहा कि, हरियाणा के लिए हमारे पास कई योजनाएं हैं। सरकार बनने पर हम हरियाणा में समृद्धि लाने के साथ लोगों के लिए लाभकारी फैसले लिए जाएंगे।

Congress Manifesto For Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024 Launched