फरीदाबाद में आज गरजेंगे अमित शाह

Amit Shah Rally in Faridabad

Amit Shah Rally in Faridabad

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

भव्य और ऐतिहासिक होगी अमित शाह की रेली

फ़रीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Amit Shah Rally in Faridabad: भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में चुनाव को लेकर प्रचार तेज कर दिया है। कुरूक्षेत्र में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद आज मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फरीदाबाद में रैली करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं मे जोश  और उत्साह है। भाजपा का दावा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रैली के माध्यम से भाजपा के चुनाव अभियान को और धार देंगे। भाजपा की ये रेली  भाजपा प्रत्याशियों की प्रचंड जीत में कारगर साबित होगी।

फरीदाबाद में होने वाली अमित शाह की रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अमित शाह को सुनने के लिए लोगों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे और केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत करेंगे।

भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा  ने बताया कि अमित शाह की रैली फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में सायं 4 बजे होगी। श्री वोहरा  ने बताया कि फरीदाबाद में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। रैली के सफल आयोजन और व्यवस्था के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां लगाई हुई है। राजकुमार वोहरा  ने कहा कि रैली में आने वाले लोगों के लिए कोई दिक्कत ना हो इसकी पूरी व्यवस्था कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:

लोगों ने दिया आशीर्वाद बोले, विजय को बडख़ल से दिलाएंगे हरियाणा में सबसे बड़ी जीत

छंटनी व नामांकन वापस लेने के बाद जिला फरीदाबाद की सभी छह विधानसभा से 64 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा में कांग्रेस को भी लगा बड़ा झटका, पवन बेनीवाल इस्तीफा दे INLD में हुए शामिल