कांग्रेस खुद समस्या खड़ी करती है, फिर उसी समस्या पर राजनीति करती है : ज्ञानचंद गुप्ता

Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election 2024

35 साल पहले कांग्रेस ने पंचकूला में डंपिग स्टेशन बनाकर कूड़े की समस्या पैदा की, भाजपा ने इस समस्या को खत्म किया : ज्ञानचंद गुप्ता 

जनता ने बोल दिया है फिर से पंचकूला में फिर से कमल खिल रहा है : ज्ञानचंद गुप्ता 

ज्ञानचंद गुप्ता ने सुबह 6 बजे शुरू किया जनसंपर्क अभियान, दर्जनभर जगहों पर लोगों को किया संबोधित

पंचकूला, 15 सितंबर। Haryana Assembly Election 2024: महाजनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद एक समस्या है। 35 साल पहले कांग्रेस ने शहर के बीचों बीच डपिंग स्टेशन बनाकर शहर के लोगों का जीना दूभर किया। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि इस डंपिंग स्टेशन के हटाने के लिए भाजपा सरकार ने 22 करोड़ का टैंडर कर दिया। दो तिहाई यानि की लगभग 2 लाख टन कूड़ा हटा लिया गया है और बचा हुआ एक तिहाई कूड़ा भी जल्द ही हटा दिया जाएगा। 

पंचकूला शहर का जो कूड़ा झूरीवाला जा रहा है उसे भी वहां से 24 घंटों के अंदर अंबाला के पटवी भेज जाता है, क्योंकि पटवी में प्रोसिंग प्लांट लगा हुआ है। श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस समस्या भी खुद पैदा करती है और समस्या का राजनीतिक फायदा भी लेना चाहती है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा काम करने में विश्वास करती है। लोगों को सुख-सुविधाएं मिले इसके लिए काम करती है, जबकि कांग्रेस के लोग झूठ और भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह करते हैं। उन्होंने कहा कि अब पंचकूला और हरियाणा की जनता कांग्रेस को जान भी चुकी है और सही तरीके से समझ चुकी है। इस चुनाव में भी कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ेगा। 

पंचकूला विधानसभा में आज 230 बूथों पर महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। भाजपा प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता ने सुबह 7 बजे अभियान की शुरूआत की और लगभग दर्जन भर जगहों पर जाकर पार्टी का प्रचार किया और लोगों से समर्थन मांगा। पंचकूला की जनता ने ज्ञानचंद गुप्ता का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और पंचकूला में फिर से कमल खिलाने का भरोसा दिया। जनसंपर्क अभियान के दौरान मिले अपार स्नेह व आशीर्वाद से गदगद हुए ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अब तो जनता ने भी बोल दिया है कि पंचकूला में 8 अक्टूबर को तीसरी बार कमल खिल रहा है।

महाजनसपंर्क अभियान की शुरूआत में ही अग्रवाल समाज के प्रमुख लोगों ने ज्ञानचंद गुप्ता के पंचकूला स्थित आवास पर आकर अपना समर्थन दिया और कहा कि तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए वे कमल का फूल खिलाएंगे। इसके बाद श्री गुप्ता का अभियान शुरू हुआ। श्री गुप्ता ने डोर टू डोर संपर्क भी किया और लोगों को संबोधित भी किया। इस दौरान ज्ञानचंद गुप्ता  ययनिका पार्क, सेक्टर-5, सेक्टर-15 कम्यूनिटी सेंटर, अभयुपर मार्केट गए और कमल के फूल पर वोट डालने की अपील की। सेक्टर-4 और 7 में डोर टू डोर जाकर लोगों से मिले। चुनाव कार्यालय में आम जन और कार्यकर्ताओं के साथ मींटंग और कई स्थानों पर चाय पर चर्चा भी की।

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस नेताओं में बौखलाहट है। कांग्रेस नेताओं को मालूम है कि जनता के बीच बोलने के लिए उनके पास कोई योजना नहीं है, इसलिए कांग्रेस के नेता झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहे हैं और कूड़ा पर भी राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी ने तो हद ही कर दी है। राहुल के बयानों ने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी की मानसिकता दलित विरोधी है। कांग्रेस आरक्षण को खत्म करना चाहती है। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि शनिवार को कुरूक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कह दिया है कि जब तक मोदी है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता। 

जनसंपर्क अभियान के दौरान ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने हरियाणा की तकदीर और तस्वीर को बदला है। कांग्रेस के शासन में विकास कार्यों को लेकर भी भेदभाव होता था, लेकिन भाजपा ने समान रूप से सभी जिलों का विकास कराया है। उन्होंने पंचकूला और हरियाणा की तरक्की के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए लोगों से अपील की।

यह भी पढ़ें:

अदलखा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा, भाजपा सरकार को साबित किया निकम्मा

BJP ने हरियाणा चुनाव के लिए नियुक्तियां कीं; जानिए किसे क्या जिम्मेदारी, एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैली करके गए

यह चुनाव युवाओं का भविष्य बचाने का है चुनाव : आदित्य सुरजेवाला