नदी गौ सेवा सदन कोट पंचकूला की नई कार्यकारिणी के प्रधान बने दीपक गर्ग, पेटर्न मेघराज गोयल

Nadi Gau Seva Sadan Kot Panchkula

Nadi Gau Seva Sadan Kot Panchkula

पंचकूला, 30 जून : Nadi Gau Seva Sadan Kot Panchkula: नदी गौ सेवा सदन कोट पंचकूला की बैठक पंचकूला सैक्टर 21 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित की गई। जिसमें नदी गौ सेवा सदन कोट की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्व सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए दीपक गर्ग काे प्रधान तथा मेघराज गोयल काे पैटर्न चुना गया। यह जानकारी प्रेस सचिव हरप्रीत अग्निहोत्री ने दी।   

नई कार्यकारिणी में यह सदस्य चुने गए पदाधिकारी

नदी गौ सेवा सदन कोट बरवाला की नई कार्यकारिणी में सुनीत सिंगला को चेयरमैन, पूर्व प्रधान मेघराज गोयल को पैटर्न, दीपक गर्ग को प्रधान, भगवान दास मित्तल उप प्रधान, सुरेंद्र गोयल को महासचिव, दीपक शर्मा को वित्त सचिव, अमित गोयल को संयुक्त सचिव, विमल को सचिव, हरप्रीत अग्निहोत्री प्रेस सचिव, रोहित गोयल लीगल एडवाइजर तथा सतपाल गर्ग को सचिव नियुक्त किया गया बाकी ट्रस्ट के सदस्य को कार्यकारिणी में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। 

शहर के बेसहारा नंदीयाें और गायों की सेवा के लिए किया गया, नंदी गाै सेवा सदन ट्रस्ट का गठन : दीपक गर्ग प्रधान

ट्रस्ट के प्रधान दीपक गर्ग ने बताया कि पंचकूला के सड़कों पर घूम रहे बेसहारा नदियों की सेवा के लिए नंदी गौ सेवा सदन का गठन किया गया है। जिसे नगर निगम पंचकूला द्वारा गांव कोट बरवाला में नंदी शाला का संचालन दिया गया है। ट्रस्ट द्वारा नंदी शाला का संचालन दो वर्षा से बखूबी किया जा रहा है। मौजूदा समय में नदी गौ सेवा सदन में लगभग 150 नंदी और गौ माता है जिनकी सेवा नंदीशाला में की जा रही है। ट्रस्ट द्वारा गांव सेवा सदन में ओर अधिक नंदीयों और गायों को रखने की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है, आगामी समय में यह संख्या 400 पार हाेगी।