Sonipat Firecracker Factory: हरियाणा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका; इतने लोग आग में जिंदा जले, कई गंभीर घायल

हरियाणा में पटाखा फैक्ट्री में धमाका; इतने लोग आग में जिंदा जले, कई गंभीर घायल, दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची

 Haryana Sonipat Firecracker Factory Blast Fire Deaths News

Haryana Sonipat Firecracker Factory Blast Fire Deaths News

Sonipat Firecracker Factory: हरियाणा के सोनीपत में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक धमाका हो गया। धमाके के साथ ही भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि, आग में जलकर 3 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। आग पर काबू पाने के बाद मलबे से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों में एक बच्चा और 2 महिलाएं शामिल बताई जा रहीं हैं। इस पूरी घटना में पांच से छह लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची

पटाखा फैक्ट्री में धमाके और आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची थी। आसपास के मकानों में मौजूद लोगों को बाहर निकालकर वहां से दूर किया गया। हालांकि, गनीमत रही कि आसपास के मकानों में आग नहीं लगी। लेकिन बताया जा रहा है कि, पटाखा फैक्ट्री में धमाके के चलते कई मकानों में दरारें आ गईं हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि, ये पटाखा फैक्ट्री रिहायश इलाके के पास अवैध रूप से चल रही थी। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन की टीम जांच करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।