Haryana Secretariat Bees Attack: हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का हमला; कई लोग चपेट में, 1 की हालत गंभीर

हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों का जानलेवा हमला; कई लोग चपेट में, 1 की हालत गंभीर, बचने को भागते रहे कर्मी, घटना से हड़कंप

Haryana Secretariat Bees Attack

Haryana Secretariat Attack Video Today News

Haryana Secretariat Bees Attack: चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मधुमक्खियों ने जानलेवा हमला किया है। जहां कई लोग इस हमले की चपेट में आ गए हैं। सचिवालय में तैनात कई कर्मियों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया है। जिसमें 1 कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। मधुमक्खियों के हमले के बीच सचिवालय परिसर में कर्मी जान बचाने के लिए भागते हुए देखे गए। बचाव के लिए कई कर्मियों ने खुद को दफ्तर और गाड़ी के अंदर बंद कर लिया।

Haryana Secretariat Bees Attack

अचानक अटैक करने टूट पड़ीं

फिलहाल इस घटना से हरियाणा सचिवालय परिसर में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। बताया जाता है कि, सचिवालय में सब कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन दोपहर के वक्त अचानक से मधुमक्खियां अटैक करने टूट पड़ीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि मधुमक्खियां  हमला करेंगी। इसलिए वह अपना बचाव करने के लिए जब तक भागे। तब तक मधुमक्खियों ने कई लोगों को घायल कर दिया। मधुमक्खियों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।

चंडीगढ़ में पहले भी हुआ मधुमक्खियों का हमला

चंडीगढ़ में पहले भी मधुमक्खियों का हमला हुआ है। पिछले साल नवम्बर में ही मध्य मार्ग सेक्टर-16 के नजदीक अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। मधुमक्खियों के इस हमले में सड़क पर साइकिल से जा रहे एक शख्स की मौत हो गई थी। उक्त मृतक शख्स के चेहरे को मधुमक्खियों ने निशाना बनाया और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके अलावा कई और लोग भी हमले की चपेट में आए थे।

मधुमक्खियों का शहद जितना अमृत, डंक उतना ही जहरीला

मधुमक्खियों के आक्रामक होने की कई घटनायें अक्सर सामने आती रहती हैं। मधुमक्खियों के हमलों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। कहते हैं कि, मधुमक्खियों का शहद जितना मीठा होता है, डंक उतना ही जहरीला होता है। मधुमक्खियों के शरीर में फार्मिक अम्ल होता है।

अगर हजारों मधुमक्खियां हमला करती है तो इंसानी शरीर में बड़ी मात्रा में फार्मिक अम्ल प्रवेश कर जाता है। इससे असहनीय पीड़ा होती है। वहीं मधुमक्खियों के डंक में ऐसा जहर होता है, जिससे शरीर में संक्रमण हो जाता है। यह अंगों को प्रभावित करता है। रक्तचाप कम हो जाता है और हृदयाघात से मौत की आशंका बढ़ जाती है।