हरियाणा में 1 दिन के लिए स्कूलों की टाइमिंग बदली; शिक्षा विभाग से अधिसूचना जारी, स्टूडेंट्स जरूर देख लें

Haryana Schools Timing Change on Durga Ashtami
Haryana Schools Timing Change on Durga Ashtami: हरियाणा में फिर से स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है। हालांकि, यह बदली हुई टाइमिंग सिर्फ एक दिन के लिए ही लागू रहेगी। दरअसल, 29 मार्च को दुर्गा अष्टमी के चलते शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। इस दिन प्रदेश में स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक रहेगा। मतलब सुबह 10 बजे स्कूल खुलेंगे और दोपहर 2.30 बजे छुट्टी होगी।
बतादें कि, अध्यापकों और स्टूडेंट्स के लिए समय एक समान ही होगा। अध्यापकों को भी इसी समय के अनुसार उपस्थित रहना होगा। शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस आदेश को लागू कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

23 फरवरी 2023 से हरियाणा के स्कूलों में बदल चुकी है टाइमिंग
ध्यान रहे कि, सर्दी जाने और गर्मी आने के साथ 23 फरवरी 2023 से हरियाणा के स्कूलों में टाइमिंग बदल दी गई थी। हरियाणा के सिंगल शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 02:30 तक का रखा गया है। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली शिफ्ट का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 तक का है। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 से सांय 06:15 तक है।