Haryana Bus Accident: हरियाणा में रोडवेज बस के साथ हादसा; यमुनानगर में टोल प्लाजा डिवाइडर से तेज टक्कर, सीटों से गिरे यात्री
BREAKING
BJP ने पंजाब उप-चुनाव के लिए उम्मीदवार किए घोषित; पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को यहां से टिकट, 3 सीटों पर उतारे कैंडिडेट्स धामी सरकार चुनावी साल में फिर देने वाली है तोहफा, 500 से ज्यादा मलिन बस्तियों को बचाने के लिए यह है तैयारी हरियाणा में 2 दर्जन अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड; क़ृषि विभाग में बहुत बड़ा एक्शन, मचा हड़कंप, जानिए किस-किस पर गिरी गाज, लिस्ट हरियाणा में रोडवेज बस के साथ बड़ा हादसा; यमुनानगर में टोल प्लाजा डिवाइडर से तेज टक्कर, सीटों से गिरे यात्री, कई घायल, ब्रेक नहीं लगे चंडीगढ़ में DSP रैंक के 5 अफसरों को एडिशनल चार्ज; 3 डीएसपी दानिप्स कैडर के, 2 महिला अफसर, किसे क्या कार्यभार मिला, देखें

हरियाणा में रोडवेज बस के साथ बड़ा हादसा; यमुनानगर में टोल प्लाजा डिवाइडर से तेज टक्कर, सीटों से गिरे यात्री, कई घायल, ब्रेक नहीं लगे

Haryana Roadways Bus Accident Update

Haryana Roadways Bus Accident Hit By Toll Plaza Divider Yamunanagar

Haryana Bus Accident: हरियाणा के यमुनानगर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक रोडवेज बस अचानक टोल प्लाजा डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, इस हादसे में बस में मौजूद 15 से 20 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद तेज झटकों में यात्री सीटों से नीचे गिर गए थे। बस में जो यात्री खड़े हुए थे। वो भी एक दूसरे के ऊपर जा गिरे।

अभी तक सूचना के अनुसार, हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं घायल यात्रियों का इलाज कराया जा रहा है। हादसे की सूचना के बाद रोडवेज प्रशासन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। वहीं हादसे के दौरान टोल प्लाजा पर भी अफरा-तफरी मची रही।

बस के ब्रेक नहीं लगे

बताया जा रहा है कि, यह हादसा बस के ब्रेक नहीं लगने से हुआ। बस टोल प्लाज़ा की तरफ आ रही थी। इस दौरान बस के ब्रेक नहीं लगे और वह सीधा आकर टोल प्लाजा डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि, बस के एक हिस्से के परखच्चे उड़ गए। डिवाइडर से टकराने के बाद बस काफी क्षतिग्रस्त हुई है। बस के आगे के शीशे भी टूट गए हैं।