हरियाणा में पंचायत चुनाव का बिगुल बजा: राज्य चुनाव आयुक्त ने जारी किया चुनावी शेड्यूल, यहां देखिए

Haryana Panchayat Chunav 2022 Announced
Haryana Panchayat Chunav 2022 Announced : देर ही सही लेकिन हरियाणा में पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है| 2022 में हो रहे हरियाणा पंचायत चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को राज्य मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया| चुनावी शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में पंचायत चुनाव को दो फेज में बांटा गया है| पहले फेज में राज्य के 10 जिलों में चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा और इसके बाद दूसरे फेज में बाकि जिलों में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी| जिसका शेड्यूल बाद में जारी होगा|
पहले फेज में हरियाणा के इन 10 जिलों में होगा पंचायत चुनाव
पहले फेज में हरियाणा के जिन 10 जिलों में पंचायत चुनाव होने जा रहा है उनमें भिवानी, फतेहाबाद,झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जैसे जिले शामिल हैं। इन जिलों में 14 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा और 19 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारिख होगी| इसके अलावा 20 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी| उम्मीदवार 21 अक्टूबर दोपहर तक नाम वापस ले सकते हैं|
पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग कब?
बतादें कि, 10 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए वोटिंग 2 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वहीं, वोटिंग की खत्म होते ही काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी और परिणाम जारी कर दिया जाएगा|
देखें पंचायत चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना
.gif)
.gif)
.gif)
.gif)
.gif)