Haryana Ministers: हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए; नायब सैनी ने हरियाणा CM का कार्यभार संभाला, पहला बड़ा फैसला

हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए; नायब सैनी ने हरियाणा CM का कार्यभार संभाला, कुर्सी पर बैठते ही लोगों के लिए पहला बड़ा फैसला

Haryana Ministers Offices Allotted Nayab Saini Took Charge As Haryana CM

Haryana Ministers Offices Allotted Nayab Saini Took Charge As Haryana CM

Haryana Ministers Offices: हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बीते कल संपन्न हो गया. नायब सैनी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। साथ में 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री और 2 को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ दिलाई गई। वहीं आज शुक्रवार को नायब सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में CM का कार्यभार संभाल लिया है। इसके पहले सचिवालय में सीएम सैनी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पहली कैबिनेट बैठक बुलाई

सीएम सैनी ने आज सचिवालय में नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक भी बुलाई। वहीं सीएम की कुर्सी संभालते ही सैनी ने हरियाणा के लोगों को लेकर की गई बीजेपी की एक घोषणा भी पूरी कर दी है। सीएम सैनी ने अपने पहले फैसले के साथ हरियाणा के गंभीर किडनी रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रदान की है। चुनाव के लिए बीजेपी के घोषणापत्र में ये घोषणा की गई थी।

CM सैनी बोले- मैं भावुक और नतमस्तक हूं

हरियाणा CM का कार्यभार संभालने के बाद नायब सैनी ने लोगों का पुनः आभार जताया। सीएम सैनी ने कहा- हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की अनथक सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मैं भावुक और नतमस्तक हूं।सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प सर्वोपरि है।

हरियाणा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

सीएम सैनी ने कहा कि, हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ,समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी पूर्ण बहुमत की ये सरकार सेवा, सुशासन, समानता, समृद्धि और गरीब कल्याण के लिए समर्पित होगी। सरकार हरियाणा प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

हरियाणा में मंत्रियों को कार्यालय बांटे गए

हरियाणा सिविल सचिवालय में सीएम के कार्यभार संभालने के साथ ही सभी मंत्रियों को उनके कार्यालय भी बांट दिये गए हैं। कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कार्यालय सचिवालय में 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 32 में होगा। वहीं कृष्ण लाल पंवार का कार्यालय कमरा नंबर 34 में होगा। राव नरबीर का कार्यालय कमरा नंबर 39 में होगा। जबकि महिपाल ढांडा का कार्यालय सचिवालय में 5वें फ्लोर पर कमरा नंबर 42 में होगा। विपुल गोयल का कार्यालय 8वें फ्लोर पर 49 नंबर कमरा में होगा।

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का कार्यालय 5वें फ्लोर पर 40 नंबर कमरे में होगा। श्याम सिंह राणा का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 47 में होगा। रणवीर सिंह गंगवा का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 43A में होगा। कृष्ण कुमार बेदी का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 24 में होगा। श्रुति चौधरी का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 31 में होगा। आरती राव का कार्यालय 8वें फ्लोर पर कमरा नंबर 43C में होगा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर का कार्यालय 9वे फ्लोर पर कमरा नंबर 30 में होगा। जबकि गौरव गौतम का कार्यालय 5वें फ्लोर पर 47 नंबर कमरे में होगा।


 

हरियाणा में फिर 'नायब राज', दूसरी बार CM बने सैनी; अनिल विज समेत 11 विधायकों को कैबिनेट मंत्री की शपथ, PM बिना बोले गए