Haryana INLD: हरियाणा में इनेलो के 11 उम्मीदवारों की घोषणा; सुनैना चौटाला को फतेहाबाद से टिकट, आदित्य चौटाला को डबवाली से उतारा, आज नामांकन लास्ट

हरियाणा में इनेलो के 11 उम्मीदवारों की घोषणा; सुनैना चौटाला को फतेहाबाद से टिकट, आदित्य चौटाला को डबवाली से उतारा, आज नामांकन लास्ट

Haryana INLD Candidates List Out Assembly Election 2024 News Update

Haryana INLD Candidates List Out Assembly Election 2024 News

Haryana INLD Candidates List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने 11 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इनेलो ने फतेहाबाद विधानसभा सीट से पूर्व उपप्रधानमंत्री देवालाल के बेटे प्रताप चौटाला के बेटे रवि चौटाला की पत्नी सुनैना चौटाला को उम्मीदवार बनाया है। सुनैना चौटाला ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। नामांकन दाखिल करने के दौरान अभय चौटाला की पत्नी भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही बीजेपी से टूटकर आए आदित्य चौटाला को डबवाली चुनावी मैदान में उतारा गया है।

लिस्ट

Haryana INLD Candidates List Out Assembly Election 2024 News Update

 

हरियाणा में आज नामांकन का आखिरी दिन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया कल 5 सितंबर से शुरू हो गई थी। जिसके बाद 12 सितंबर 2024 तक सभी उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसलिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। 13 सितंबर को सभी दाखिल नामांकनों की छटनी होगी। वहीं उम्मीदवार 16 सितंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

इनेलो का मायावती की पार्टी बसपा के साथ गठबंधन

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच गठबंधन हुआ है। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के बीच 53 और 37 सीटों का बंटवारा हुआ है। यानि इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के पास 53 सीटें चुनाव लड़ने के लिए रहेंगी। जबकि 37 सीटों पर बसपा के उम्मीदवार चुनाव लड़ने उतरेंगे। वहीं INLD-BSP गठबंधन के नेता अभय चौटाला होंगे। हरियाणा में विधानसभा चुनाव जीतने और INLD-BSP गठबंधन की सरकार बनने पर अभय चौटाला मुख्यमंत्री बनेंगे।

INLD और BSP में तीसरी बार गठबंधन

दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब दोनों दल एक साथ आ रहे हैं। इससे पहले दो बार INLD और BSP में गठबंधन हो चुका है। मसलन अब तीसरी बार दोनों दल एक साथ आएंगे। बता दें कि, साल 1996 के लोकसभा चुनाव के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा के बीच पहली बार गठबंधन हुआ था। इस साल INLD ने सात और BSP ने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं दोनों दलों के बीच दूसरी बार गठबंधन साल 2018 में हुआ था। मगर यह गठबंधन विधानसभा चुनाव से पहले ही टूट गया था।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।