हरियाणा में HCS पासआउट अभ्यर्थियों को कैडर अलॉट; जानिए कौन किस कैडर का अफसर बना, पूरी सूची यहां देखिए

Haryana HCS Passout Candidates Cadre Allotted
Haryana HCS Passout Candidates Cadre Allotted: हरियाणा सिविल सर्विसेज एग्जाम-2022 का फाइनल रिजल्ट 11 अक्टूबर को जारी किया गया था। जिसमें 61 अभ्यर्थियों की मेहनत रंग लाई थी और वह अफसर बनकर उभरे थे। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा इन 61 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई थी। फिलहाल जो अभ्यर्थी हरियाणा सिविल सर्विसेज के लिए चयनित हुए हैं। उन्हें अब उनके कैडर अलॉट कर दिए गए हैं।
लिस्ट देखिए
.gif)
.gif)
.gif)

प्री, मेन और फिर इंटरव्यू के जरिए चयनित हुए अभ्यर्थी
बता दें कि, हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने पहले प्री-एग्जाम आयोजित किया था। हरियाणा सिविल सर्विसेज प्री-एग्जाम-2022 का आयोजन मई 2023 में किया गया था। जहां राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवाओं में शामिल होने के लिए बड़े पैमाने पर अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों ने इस एग्जाम के लिए महीनों की कड़ी तैयारी की थी। इसके बाद 14 जुलाई को प्री-एग्जाम 2022 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया गया है। दरअसल, इससे पहले 9 जून को आयोग द्वारा रिजल्ट जारी किया जा चुका था लेकिन बाद में रिजल्ट पर विरोध और हाई कोर्ट के आदेश के बाद वो रिजल्ट रद्द कर दिया गया था।
अगस्त में मेन एग्जाम हुआ
प्री-एग्जाम 2022 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी होने के बाद आयोग ने 12 से 13 अगस्त 2023 तक हरियाणा सिविल सर्विसेज मेन एग्जाम-2022 का आयोजन किया था। मेन एग्जाम में वही अभ्यर्थी शामिल हो पाये थे। जिन्होंने HCS प्री-एग्जाम में सफलता पाई थी। जो प्री-एग्जाम में फेल हो गए हैं। उन्हें मेन एग्जाम में एंट्री नहीं मिली थी। वहीं जो मेन एग्जाम निकाल पाए उन्हें इंटरव्यू में शामिल हो पाने का मौका मिला। हरियाणा सिविल सर्विसेज एग्जाम-2022 के लिए इंटरव्यू इसी महीने में 10 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए गए थे।