Haryana Doctors Strike- हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल; मरीजों को हो रही दिक्कत, इमरजेंसी और पोस्टमॉर्टम सेवाएं रोकीं

हरियाणा में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल; मरीजों को हो रही दिक्कत, इमरजेंसी और पोस्टमॉर्टम सेवाएं रोकीं, कहा- सरकार ने मांगें न मानी तो...

Haryana Govt Doctors Strike Health Services Shutdown News

Haryana Govt Doctors Strike Health Services Shutdown News

Haryana Doctors Strike: हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (HCMS) के सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। जहां डॉक्टरों की हड़ताल से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यापक असर होता दिख रहा है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आ रहे मरीजों को दिक्कत पेश आ रही है। हड़ताली डॉक्टरों ने इमरजेंसी और पोस्टमॉर्टम पूरी तरह से सेवाएं रोक दीं हैं। वहीं ओपीडी में भी मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों ने कहा- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे

हड़ताल करने उतरे HCMS के सरकारी डॉक्टरों का कहना है कि हमारी मांगे अगर सरकार नहीं मानती है तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। हमारी यह हड़ताल अब निर्णायक होने वाली है। पंचकूला में एचसीएमएस एसोसिएशन यमुनानगर के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट डॉ विपिन गंगवाल ने बताया कि, हमारी मांगे सरकार से पिछले 2 सालों से चल रहीं हैं। हमारी 4 मुख्य मांगे हैं।

पहली पीजी बॉन्ड पॉलिसी, दूसरी डायरेक्ट एसएमओशिप की भर्ती को रोकने के लिए सिविल सर्विस रूल्स में संशोधन करें। तीसरी Assured Career Promotion एसीपी के तहत अलाउंस और बेनिफिट्स और चौथी मांग है कि, डीजी ऑफिस में हमारे जो कार्य रुके रहते हैं वो आगे बढ़ें और साथ में स्पेशल कैडर इंपलीमेट पर सरकार फैसला ले।

डॉ विपिन ने कहा कि, हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज (HCMS) एसोसिएशन के लगभग 3000 मेम्बर हैं जो पूरे प्रदेश में हड़ताल पर उतरे हुए हैं। हम इमरजेंसी और पोस्टमॉर्टम सेवाएं समेत जो भी सेवाएं दे रहे थे वो बंद कर दी गईं हैं।

 

बता दें कि, पंचकूला में भी डॉक्टरों की हड़ताल का व्यापक असर पड़ा है। इस बीच सिविल अस्पताल की सीएमओ डा. मुक्ता कुमार और पीएमओ डा उमेश मोदी ने ओ पी डी और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। सीएमओ ने कहा कि, हम यह सुनिक्षित कर रहे हैं कि कोई भी मरीज सिविल अस्पताल से खाली न लौटे। उसको इलाज मिले।

 

सरकार-डॉक्टरों की मीटिंग जारी

डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर हरियाणा निवास में प्रधान सचिव की अध्यक्षता में बैठक चल रही है। अगर सरकार के साथ हड़ताली डॉक्टरों की बात बन जाती है तो फिर डॉक्टर वापस काम पर लौट आएंगे। अगर बात नहीं बनी तो फिर डॉक्टरों की हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी।

रिपोर्ट- आदित्य शर्मा

यह भी पढ़ें- हरियाणा-चंडीगढ़ में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले; कई सिविल जज और सीजेएम किए गए प्रमोट, हाईकोर्ट से जारी ऑर्डर यहां देखिए