Haryana Govt Employees Insurance: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए फैसला; बीमा राशि 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला; सरकार ने बीमा राशि बढ़ाई, 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की, नोटिफिकेशन जारी

Haryana Government Employees Insurance Increase Notification Out

Haryana Government Employees Insurance Increase Notification Out

Haryana Govt Employees Insurance: दिवाली से पहले हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला सामने आया है। यहां स्थायी सरकारी कर्मचारियों के लिए बीमा राशि बढ़ा दी गई है। हरियाणा सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कर्मचारियों के लिए बीमा राशि अब 30 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दी गई है। यानि अब उन्हें व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा में 50 लाख रुपए तक का कवर मिल सकेगा। यह उनके बड़ी वित्तीय सहायता होगी।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने स्थायी सरकारी कर्मचारियों के लिए टर्म इंश्योरेंस दोगुना कर दिया है। इसे 2 लाख से बढ़कर 4 लाख कर दिया गया है। वहीं व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तौर पर उन्हें 50 लाख रुपए तक कवर मिलेगा। जबकि दुर्घटना में पूरी तरह से विकलांगता होने के रूप में भी कर्मचारियों को 50 लाख रुपए तक कवर मिलेगा. पहले 30 लाख तक बीमा राशि क्लेम की जा सकती थी। वहीं आंशिक विकलांगता बीमा राशि 10 गुना बढ़ाई गई है। यहां पहले 5 लाख तक राशि क्लेम होती थी। अब 50 लाख तक कवर मिल सकेगा। हरियाणा में कर्मचारियों के लिए यह बड़ी राहत है।

 Haryana Government Employees Insurance Increase Notification Out