Kanta Devi: हरियाणा में BJP को झटका; पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने झज्जर में कराई जॉइनिंग

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने झज्जर में कराई जॉइनिंग

Haryana Former Minister Kanta Devi Joins Congress BJP Big Blow

Haryana Former Minister Kanta Devi Joins Congress BJP Big Blow

Kanta Devi Joins Congress: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दरमियान नेता अपना पाला बदलते नजर आ रहे हैं। अब बीजेपी को फिर झटका लगा है। पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज के बाद अब पूर्व मंत्री कांता देवी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व CM ने भूपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांता देवी कांग्रेस में शामिल हुईं। हुड्डा ने कहा कि, आज झज्जर में पूर्व मंत्री कांता देवी ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत है।

Haryana Former Minister Kanta Devi Joins Congress BJP Big Blow

 

आज झज्जर दौरे पर थे हुड्डा

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा आज झज्जर दौरे पर थे। यहां उन्होंने झज्जर विधानसभा हल्के के साथ बादली विधानसभा हल्के में रैली की। इस दौरान झज्जर हलके के गांव मातनहेल में कांग्रेस प्रत्याशी गीता भुक्कल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान हुड्डा ने बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री कांता देवी की कांग्रेस में जॉइनिंग कराई। वहीं भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि, बीजेपी सरकार की तानाशाही के चलते किसान आंदोलन में 750 किसानों को शहादत देनी पड़ी। हरियाणा अपने किसान भाईयों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा और आने वाली 5 अक्टूबर को बीजेपी की सत्ता को उखाड़ फेंकेगा।

BJP में शामिल होंगी कुमारी शैलजा? केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा- हम इनकार नहीं कर सकते, सही समय आने पर पता चल जाएगा

झज्जर सीट पर कांग्रेस का दबदबा

झज्जर विधानसभा हल्के पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। 2005 से 2019 तक इस सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत हुई है। 2009 से झज्जर सीट पर कांग्रेस से गीता भुक्कल विधायक हैं। इस बार फिर से कांग्रेस ने गीता भुक्कल को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। हुड्डा ने भुक्कल के समर्थन में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की है। वहीं बादली विधानसभा से कुलदीप वत्स को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।


हरियाणा में पूर्व राज्यमंत्री ने कांग्रेस जॉइन की; कर्णदेव कंबोज को मना नहीं पाई BJP, टिकट न मिलने से आहत होकर दिया था इस्तीफा

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव के लिए 'घोषणा पत्र' किया जारी; इसमें 7 पक्के वादे, महिलाओं को हर महीने 2 हजार, गरीबों को 100 गज का प्लॉट