Haryana Election PM Narendra Modi Kurukshetra Election Rally Live

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से प्रधानमंत्री मोदी LIVE; 'जय श्रीकृष्ण' से संबोधन की शुरुवात, BJP को जिताने की अपील, CM सैनी की जमकर तारीफ

Haryana Election PM Narendra Modi Kurukshetra Election Rally Live

PM Modi Kurukshetra Rally Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एंट्री हो गई है। पीएम मोदी आज कुरुक्षेत्र में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने 'जय श्रीकृष्ण' से संबोधन की शुरुवात की। इसके बाद हरियाणवी भाषा बोलकर हरियाणा के लोगों को राम-राम कहा।

वहीं रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी को जिताने की अपील की। इसके साथ ही सीएम नायब सैनी की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा कि, हरियाणा सीएम नायब सैनी की प्रशंसा आज पूरे देश में होती है। सैनी ने बेहद कम समय में इतनी लोकप्रियता हासिल की है। उनके सहज व्यक्तित्व और उनकी विनम्रता ने हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।

पीएम ने कहा कि, नायब सैनी एक पिछड़े समाज से निकलकर इतने बड़े पद पर पहुंचे और इस बड़े पद पर पहुंचने के बाद उन्होंने उसे पचाया और विनम्र रहे। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। पीएम मोदी ने कहा कि, मैंने हरियाणा बीजेपी के एक कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। इसलिए जब मैं सीएम सैनी को कर्मठता से काम करते हुए देखता हूं तो गर्व से भर जाता हूं।

कुरुक्षेत्र जिले में CM नायब सैनी की लाडवा सीट

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार हरियाणा के उस जिले से शुरू हो रहा है। जहां CM नायब सैनी की सीट है। बीजेपी ने कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा सीट से सीएम सैनी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुरुक्षेत्र जिले में चुनावी रैली सीएम सैनी के लिहाज से बेहद अहम है।

हरियाणा में प्रधानमंत्री मोदी BJP के प्रचार को 'बूस्ट' करेंगे। मोदी के आने से बीजेपी के प्रचार में तेजी के साथ पार्टी की फिजा में बदलाव संभव है। कई बार प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी के लिए चुनावी माहौल बदला है और पार्टी के पक्ष में लोगों के समर्थन को जादुई तौर से मोड़ा है।

10 साल में 5वीं बार कुरुक्षेत्र आ रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 साल में 5वीं बार कुरुक्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र में पीएम मोदी की यह 5वीं चुनावी रैली है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में वह थानेसर आए थे। इसके अलावा 2014 में ही कुरुक्षेत्र के थीमपार्क में दूसरी बार चुनावी रैली की थी। वहीं 2019 में पीएम मोदी ने मेला मैदान में रैली की थी। इसके बाद 2019 में ही 8 मई को फिर से पीएम मोदी कुरुक्षेत्र आए थे और चुनावी रैली को संबोधित किया था।