Haryana Congress: हरियाणा में कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; पंचकूला से चंद्रमोहन तो अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा का नाम

हरियाणा में कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; पंचकूला से चंद्रमोहन तो अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा का नाम, सियासी हलचल तेज

Haryana Congress 46 Candidates List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

Haryana Congress 46 Candidates List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की एक लिस्ट सामने आई है। यह लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। इस लिस्ट में पंचकूला से चंद्रमोहन, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा समेत विभिन्न सीटों पर अन्य उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

वहीं लिस्ट पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं। हालांकि लिस्ट पर पार्टी की मुहर नहीं लगी है। जबकि लिस्ट पर आज की तारीख पड़ी हुई है। ऐसे में इस लिस्ट को लेकर संशय बना हुआ है। यह लिस्ट कांग्रेस की आधिकारिक लिस्ट नहीं बताई जा रही है।

Haryana Congress 46 Candidates List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

Haryana Congress 46 Candidates List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

 

यह लिस्ट ऐसे समय पर सामने आई है। जब कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर तीसरी लिस्ट जारी करने वाली है। देर रात कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की जानी थी। रात में अमेरिका गए राहुल गांधी के साथ काफी देर तक मीटिंग चलती रही।

हरियाणा में कांग्रेस की तीसरी लिस्ट ने पार्टी नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है। टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं की धड़कने बढ़ी हुईं हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को भी पार्टी में होने वाली बगावत और भगदड़ का डर सता रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवारों की कई लिस्ट वायरल हो चुकीं

इससे पहले के दिनों में कांग्रेस उम्मीदवारों की कई फेक लिस्ट सामने आ चुकी हैं। हाल ही में कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की एक लिस्ट सामने आई थी। जिसे कांग्रेस ने फेक बताया था। इस लिस्ट में भी पंचकूला से चंद्रमोहन का नाम शामिल था। इसके अलावा अन्य सीटों पर और उम्मीदवारों के नाम दिये गए थे।

हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहले 2 लिस्टें आईं

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पिछले रविवार को जारी की गई थी। रविवार रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने 9 और उम्मीदवार घोषित किए गए थे। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 32 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद पार्टी में कई नेताओं की बगावत सामने आई। एक के बाद एक कई नेता कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए देखे गए।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने अब नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं।

वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।