Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा CM नायब सैनी का आदेश; सुबह 9 से 11 लोगों की समस्याएं सॉल्व करेंगे अधिकारी

हरियाणा CM नायब सैनी का आदेश; सुबह 9 से 11 लोगों की समस्याएं सॉल्व करेंगे अधिकारी, चंडीगढ़ में सभी नगर निगम कमिश्नर तलब

Haryana CM Nayab Saini Meeting Local Bodies Panchayati Department Officials

Haryana CM Nayab Saini Meeting Local Bodies Officials

Haryana CM Nayab Saini: हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद सीएम नायब सैनी एक्शन मोड में हैं। दिल्ली दौरे से लौटते ही सीएम सैनी ने संत कबीर कुटीर में स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की है। इस बैठक में सीएम ने अधिकारियों संग विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने अधिकारियों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास की कार्ययोजना बनाने और रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा है. बैठक के दौरान स्थानीय निकाय एवं पंचायती विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की भी मौजूदगी रही।

हरियाणा में अंबाला से इन अधिकारियों की होगी छुट्टी; कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ऐलान, 'गब्बर' की गरज से अफसरों में हलचल मची

सुबह 9 से 11 लोगों की समस्याएं सॉल्व करेंगे अधिकारी

वहीं सीएम नायब सैनी ने सभी स्थानीय निकाय अधिकारियों को एक बड़ा आदेश भी जारी किया है। सीएम ने कहा है कि, लोगों की समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित निराकरण किया जाये। सीएम ने 22 अक्टूबर से नगर निकायों में समाधान शिविर शुरू करने को कहा है। जहां सभी अधिकारी सुबह 9 से 11 बजे तक बैठकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे। फिलहाल, सीएम के इस तरह के आदेश से हरियाणा में लोगों को राहत मिल सकेगी। उनके रुके और फंसे हुए काम हो सकेंगे।

हरियाणा CM नायब सैनी की कड़ी चेतावनी; बोले- प्रदेश छोड़ दें बदमाश या फिर... मुख्यमंत्री ने 2 ऑप्शन दिए, VIDEO यहां देखिए

चंडीगढ़ में सभी नगर निगम कमिश्नर तलब

सीएम नायब सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा के सभी नगर निगम कमिश्नर तलब कर लिए हैं। सीएम की अध्यक्षता में सभी नगर निगम आयुक्तों (Municipal Commissioners) की बैठक 24 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगी। इस दौरान कार्यों में लापरवाही  पाये जाने पर अधिकारियों की क्लास भी लग सकती है। बता दें कि, शपथ ग्रहण करने के बाद से ही सीएम नायब सैनी हरियाणा के लोगों के लिए एक के बाद एक फैसले लेते हुए नजर आ रहे हैं।

हरियाणा सरकार की अन्य खबरें

नायब सैनी ने हरियाणा CM का कार्यभार संभाला, कुर्सी पर बैठते ही लोगों के लिए पहला बड़ा फैसला

पावर मिलते ही पुराने अंदाज में अनिल विज; पहली ही मीटिंग में अधिकारियों पर तमतमाए, बोले- वापस जाओ, मैं क्या पहली बार मंत्री बना हूं

हरियाणा में किस मंत्री को कौन-सा विभाग; अनिल विज के पास 'गृह' न लौटने की चर्चा, इन मंत्रियों को ये विभाग संभव

''या तो नरबीर मंत्री रहेगा या फिर आप लोग..''; हरियाणा में मंत्री राव नरबीर की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा