Haryana BJP Candidates- दिल्ली बुलाए गए हरियाणा CM नायब सैनी; चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज संभव

दिल्ली बुलाए गए हरियाणा CM नायब सैनी; BJP हाईकमान ने अचानक किया तलब, चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज संभव

Haryana CM Naib Saini Delhi BJP High Command Candidates First List

Haryana CM Naib Saini Delhi BJP High Command Candidates First List

Haryana BJP Candidates: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज सामने आ सकती है। बीजेपी की पहली लिस्ट में 40 से 50 नाम होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि काफी मंथन-चिंतन के बाद बीजेपी ने हरियाणा के लिए सभी उम्मीदवार लगभग फाइनल कर लिए हैं। कुछ उम्मीदवार अगर बचे हैं तो उनपर अंतिम चर्चा चल रही है।

वहीं सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि, बीजेपी हाईकमान ने उम्मीदवारों के ऐलान से ठीक पहले सीएम नायब सैनी को दिल्ली तलब कर लिया है। माना जा रहा है कि, उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने को लेकर हाईकमान के साथ सीएम सैनी की बैठक होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाएगी।

हरियाणा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; इसमें 23 सीटों के उम्मीदवार, सैनी-विज जैसे नाम, मगर फेक बताई जा रही

सीएम सैनी की सीट पर अभी भी संशय!

करनाम सीट से विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले सीएम नायब सैनी कहां से चुनाव लड़ने उतरेंगे। इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। हालांकि, हाल ही में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने घोषणा कर दी थी कि, सीएम लाडवा से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में सीएम ने बयान दिया कि वह करनाल से ही चुनाव लड़ने उतरेंगे। ऐसे में सीएम और प्रदेश अध्यक्ष के बयान आमने-सामने आ गए।

माना जा रहा है कि, सीएम करनाल से चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें लाडवा से चुनाव लड़वाने की लाबिंग की जा रही है। ऐसे में अब तो तभे सब स्पष्ट होगा जब बीजेपी अपने उम्मीदवारों को लेकर लिस्ट जारी करेगी। सीएम सैनी के चुनाव लड़ने के लिए करनाल, लाडवा के अलावा नारायणगढ़ और रादौर जैसी दोनों सीटें भी चर्चा में हैं।

सैनी CM चेहरा, इसलिए रिस्क नहीं लेना चाहती बीजेपी

नायब सैनी इस समय हरियाणा के सीएम हैं। साथ ही नायब सैनी हरियाणा में बीजेपी का सीएम चेहरा भी हैं। इसलिए बीजेपी सैनी पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। बीजेपी हाईकमान द्वारा बेहद सोच-विचार करके सीएम सैनी की उम्मीदवारी तय की जा रही है।

कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं नायब सैनी

अगर सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो उनके लिए यह सेफ़ सीट मानी जा सकती है। इस सीट पर सैनी समाज की एक अच्छी संख्या है। साथ ही यह कुरुक्षेत्र जिले की सीट है और नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं। सैनी 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले सैनी 2014 से 2019 तक नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और इस दौरान वह 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री पद पर भी रहे।

वहीं सीएम सैनी को 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि इसी साल मार्च 2024 में जेजेपी से गठबंधन टूटने और मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया था।

सैनी ने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता

गौतलब है कि, सीएम बनने के बाद नायब सैनी ने इसी साल जून में करनाल से ही विधानसभा का उपचुनाव जीता था। करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी ने सरदार तरलोचन सिंह को 41 हजार 483 मतों के अंतर से हराया था। करनाल विधानसभा सीट मनोहर लाल के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे थे। वह इस समय यहां से सांसद और केंद्र में मंत्री हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।