हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा के कार्यक्रम में हंगामा; सिरसा में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की, बवाल के बाद 2 युवक हिरासत में

Haryana Cabinet Minister Ranbir Singh Gangwa Sirsa Event Ruckus News
Ranbir Singh Gangwa: हरियाणा के बरवाला से विधायक और कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा के सिरसा में कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया। इस हंगामे के बीच पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बवाल के बाद पुलिस ने दो युवक हिरासत में लिए हैं।
बताया जा रहा है कि, ये युवक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। लेकिन पुलिस को ये शरारती तत्व लगे। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें रोका तो इस बीच रोके जाने पर युवकों और पुलिस में गरमा-गर्मी हो गई। इसके बाद युवकों और पुलिस में धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान पुलिस मीडिया से बचती नजर आई। इस हंगामे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।